
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
झंडों और ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे उम्मीदवार, भाजपा-कांग्रेस ने सीधे आरओ को सौंपे सिंबल लैटर
नगर निगम व दस नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन आ आज अंतिम दिन है। कुल 325 वाहों के लिए जिले भर में दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नगर निगम के 70 वार्डों के लिए आज सुबह से ही कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करवाने वालों की भीड़ है। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों व निर्दलीय उम्मीदवार रैलियों के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। पार्टियों के लहराते झंडे-झंडियां, ढोल की थाप और जोशीले नारे गूंजते रहे। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
इधर, भाजपा-विपक्ष के बीच शह-मात का खेल बेहद दिलचस्प दौर में पहुंच गया। भीलवाड़ा से लेकर जयपुर तक कई दिनों की मैराथन बैठकों और भारी माथापच्ची के बाद भाजपा-कांग्रेस ने अपने- अपने प्रत्याशियों के टिकटों का अंतिम फैसला किया। पार्टी ने बगावत और भितरघात के डर से उम्मीदवारों की पहले कोई आधिकारिक सूची सार्वजनिक नहीं की। जिनका टिकट फाइनल हैं, उन्हें फोन पर सूचना दे दी। जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और विधानसभा प्रभारियों को अधिकृत सिंबल भेज दिए गए, जिन्हें आज नामांकन के अंतिम समय से पहले सीधे रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) को सौंपा गया। भीलवाड़ा शाहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक ने बताया कि नगर निगम चुनाव प्रभारी मुकेश वर्मा जयपुर से निगम के सभी 70 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची और सिंबल लैटर लेकर यहां पहुंचे। उन्होंने सीचे ही आरओ को सिंबल लैटर सौंपे। इसके बाद पार्टी प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी की जाएगी। उधर भाजपा प्रदेश मुख्यालय से भी अधिकृत उम्मीदवारों की सूची और सिंबल अंतिम समय में यहां पहुंचे।
पार्टी नेतृत्व की प्राथमिकता अब नामांकन दाखिल होने के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी को शांत करने और संभावित बगावत को रोकने पर टिकी हुई है।
रैलियां.. नारेबाजी... बेरिकेडिंग
भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टी प्रत्याशियों के साथ ही विईलीय उम्मीदवार भी पूरे उत्साह के साथ वहामांकन रैलियां निकालकर फॉर्म भरने पहुंचे। भजपा शास्त्री मंडल अध्यक्ष रमेश खोईवाल की पत्णी
प्रेमदेवी खोड्याल श्री दूधाधारी गोपालजी मंफिर सांगोरी गेट से वाहन रैली के रूप में रवाना हुई। वे दिभित मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची और वार्ड नंबर 48 से फार्म भरा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड के से पुत्र तथा बिलेबर वार्ड डाड 61 से ने भाजपा वार्ड 28 नेता से भाज विजय
पोखरना की पत्नी पूर्णिमा जैन ने नामांकन दाखिल किया। नगर निगम के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद पारीक वार्ड 64 कांग्रेस ने भी फार्म भरा। सभी प्रत्याशियों के साथ आने वाले समर्थकों को कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट से काफी पहले ही रोक दिया गया। भीड को नियंत्रित करने के लिए सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है। एक प्रत्याशी के साथ केवल चार लोगों को कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर जाने की अनुमति दी गई है।
कलेक्ट्रेट में तीन कमरों के नामांकन
जिला कलेक्टर कार्यालय में नगर श्रिगम के 70 वार्डों के नामांकन के लिए तीन अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं। वार्ड 1 से 30 के लिए कमरा नंबर 5, वार्ड 31 से 50 के लिए कमरा नंबर 34 और वार्ड 51 से 70 के लिए कमरा नंबर 55 में नामांकन फॉर्म जमा किए जा रहे है। सुबह 10:30 बजे से नामांकन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगी।
भाजपा में बगावत और इस्तीफे, कांग्रेस में भी गुटबाजी का असर
नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा में बगावत, विरोध और इस्तीफे का दौर ही है। यह अधिकृत सूची सामने आते और बढ़ेगा। ऐसे ही हाल कांग्रेस में भी हो सकते हैं। कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष च पूर्व मंत्री रामलाल जाट तथा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव वीरज गुर्जर के बीच मतभेद प्रत्याशी चयन को लेकर जयपुर मीटिंग में खुलकर सामने आ गाए। इसका असर चुनाव में भी देखने
को मिलेगा। भाजपा प्रताप मंडल के करीब 70 पदाधिकारियों ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भाजपा पर जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने प्रताप मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र राव को इस्तीफे सौंपे। इनमें बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल है। नगर परिषद की पूर्व सभापति व पार्टी जिला उपाध्यक्ष मंजू चेचधाणी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रेखा पुरी व ज्योति अशीर्वाद पहले ही पार्टी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर चुकी। इससे पहले, सिंधी सेंट्रल पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष पूर्व पार्षद रमेश सभलावी, उनके पुत्र निवर्तमान पार्षद नवीन सभजानी व समर्थकों ने कांग्रेस ज्वाइन की थी।
आज इन प्रत्याशियों ने भरे फार्म
भीलवाडा नगर निगम के वार्ड 33 से आरती कोगटा भाजपा, वार्ड 37 से शंभू वैष्णव भाजपा, वार्ड 17 से राजेंद पोरवाल भाजपा, वार्ड 49 अमित सारस्वत, मिवलेश देवी चंदेल वार्ड 8 भाजपा, अर्थता दुबे वार्ड 39 कांग्रेस, शालिनी बैरागी वार्ड 37, पफिती टांक वार्ड 5 कांग्रेस, बीनू देवी हाडा वार्ड 10 कांग्रेस, किरण गौतम वार्ड 8 भाजपा, महेंद सिंह वार्ड 6 बीजेपी, ममता बाहेती वार्ड 30 भाजपा, लाड मेहता वार्ड 30 बीजेपी, रौनक हिंगड वार्ड 42. राजकुमार पायल वार्ड 32. दीपक पुरोहित वार्ड 39 कांग्रेस, प्रभात काबरा कांग्रेस, आरती माली वार्ड 38 भाजपा, दुर्गा लाल सोनी वार्ड 39 भाजपा, तुमन वार्ड 32 बीजेपी, परवेज शेख वार्ड 47 एसडीपीआई, मोहम्मद इमरान वार्ड 50 एसडीपीआई, कमलेश कुमार शर्मा वार्ड 35 कांग्रेस, सेहर बालों कांग्रेस, तरमीन बानो वार्ड 46 कांग्रेस, खुशबू वार्ड 29 भाजपा, गौतम शर्मा वार्ड 62 बीजेपी, शंभू देवी खटीक वार्ड 52. किशोर कुमार लखवानी वार्ड नंबर 44 भाजपा, शायर देवी लोहार वार्ड 22 भाजपा, हेमंत कुमार शर्म वार्ड 58 कांग्रेस, अशा कवर वार्ड 22 कांग्रेस, अशा डाड वार्ड 61 निइंलीय, जितेंद वरयाणी वार्ड 44 कांग्रेस, जिलेव सिंह राजावत वार्ड 6 कांग्रेस, प्रशांत त्रिवेदी वार्ड 4 भाजपा, प्रीति शर्मा वार्ड 9 कांग्रेस, मोइनुद्दीन कुरेशी वार्ड 15
कांग्रेस, राजेंद्र मेहता वार्ड 3 भाजपा, सुभाष सोनी वार्ड 68 भाजपा, विमला सोनी वार्ड 54 भाजपा, सुरेश चंद्र खटीक वार्ड 53 निर्बलीय, राजकुमार वर्मा वार्ड 69 निर्दलीय सहित अन्य। समाचार लिखे जाने तक नामांकन का कार्य जारी था।
भाजपा का नया फार्मूला : प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं करके सीधे . . .
2026-08-29 18:02:37
गहलोत ने सोनिया गांधी की किताब के प्रकाशन को लेकर उठे विवाद के बी . . .
2026-08-29 17:54:53
जयपुर में जाली नोटों : पुलिस ने आमजन को नकली करेंसी को लेकर अलर्ट . . .
2026-08-29 17:51:01
नौ साल की अंजलि जाते-जाते तीन लोगों को दे गई नई जिंदगी . . .
2026-08-29 18:05:41
ई-चालान के नाम 1.40 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड . . .
2026-08-29 17:56:40
निम्स यूनिवर्सिटी का 20 साल का स्टूडेंट प्राइवेट हॉस्टल में फंदे . . .
2026-08-27 13:36:07