
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 की प्रक्रिया के बीच भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय भारी गहमागहमी और विवाद का माहौल बन गया, जब नामांकन के अंतिम दिन सिंबल जमा कराने को लेकर कांग्रेस नेताओं और जिला प्रशासन के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। नामांकन दाखिल करने के तय समय के अंतिम क्षणों में स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि प्रशासन को कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार लॉक करने पड़े। इसके बाद परिसर के बाहर और भीतर जमकर हंगामा हुआ।
पूरा घटनाक्रम सोमवार दोपहर नामांकन के अंतिम समय का है। नगर निगम के 70 वार्डों के लिए पर्चे जमा कराने को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों का हुजूम कलेक्ट्रेट में उमड़ पड़ा था। स्थिति यह थी कि प्रशासन द्वारा बनाए गए तीन कमरे भी कम पड़ गए और 50 से 70 प्रत्याशी लंबी कतारों में खड़े अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद तक ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ समर्थकों के आने का सिलसिला जारी रहा।
अंतिम समय तक दोनों ही प्रमुख दलों ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची सार्वजनिक नहीं की थी। दोपहर 2:45 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक और 2:50 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा अपनी-अपनी अंतिम सूचियां लेकर निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचे। दोनों दलों ने आनन-फानन में अपने दावेदारों को फोन कर तुरंत नामांकन दाखिल करने के निर्देश दिए।
विवाद उस समय गहरा गया जब दोपहर ठीक 3 बजे प्रशासन ने समय समाप्त होने की घोषणा करते हुए कलेक्ट्रेट के गेट लॉक कर दिए। निर्वाचन अधिकारियों का कहना था कि तय समय सीमा तक जो प्रत्याशी परिसर के अंदर प्रवेश कर चुके थे, केवल उन्हीं के नामांकन स्वीकार किए जाएंगे और बाहर रह गए लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
इसके बाद कांग्रेस ने सिंबल जमा न हो पाने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक ने कहा कि वे तय समय से पहले ही कार्यालय पहुंच गए थे। एआरओ के निर्देश पर वे पास के कमरे में बैठकर सिंबल भरने का काम कर रहे थे, लेकिन अचानक समय पूरा होने का हवाला देकर गेट बंद कर दिए गए। इसके चलते कांग्रेस के कई अधिकृत प्रत्याशियों के सिंबल जमा नहीं हो सके।
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर मिलीभगत और तानाशाही का सीधा आरोप लगाया। खटीक का कहना था कि भाजपा समर्थित तत्वों ने नारेबाजी कर जबरन गेट बंद करवाए, जिससे जिला प्रशासन ने कांग्रेस प्रत्याशियों को नजरअंदाज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक परिसर के अंदर मौजूद सभी प्रत्याशियों के सिंबल स्वीकार नहीं कर लिए जाते, वे परिसर में ही डटे रहेंगे।
भाजपा का नया फार्मूला : प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं करके सीधे . . .
2026-08-29 18:02:37
गहलोत ने सोनिया गांधी की किताब के प्रकाशन को लेकर उठे विवाद के बी . . .
2026-08-29 17:54:53
जयपुर में जाली नोटों : पुलिस ने आमजन को नकली करेंसी को लेकर अलर्ट . . .
2026-08-29 17:51:01
नौ साल की अंजलि जाते-जाते तीन लोगों को दे गई नई जिंदगी . . .
2026-08-29 18:05:41
ई-चालान के नाम 1.40 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड . . .
2026-08-29 17:56:40
निम्स यूनिवर्सिटी का 20 साल का स्टूडेंट प्राइवेट हॉस्टल में फंदे . . .
2026-08-27 13:36:07