
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार जिले में स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार को भीलवाड़ा शहर के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापूनगर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र मार्ग सहित जिले के हलेड़, धूलखेड़ा एवं अन्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा मतदान जागरूकता रैलियां निकाली गईं। रैलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
रैलियों में विद्यार्थियों ने विभिन्न स्लोगन एवं संदेशों के माध्यम से मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा नगर निकाय चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
*बिजौलिया में छात्राओं ने तैयार किए मतदान जागरूकता संदेश वाले बैज*
स्वीप गतिविधियों के तहत जिले के बिजौलिया में राजकीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मतदान जागरूकता के संदेश वाले बैज तैयार किए गए। छात्राओं ने रचनात्मक तरीके से मतदान के महत्व को दर्शाते हुए बैज बनाए और इनके माध्यम से आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से निरंतर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि नगर निकाय चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करें।
भाजपा का नया फार्मूला : प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं करके सीधे . . .
2026-08-29 18:02:37
गहलोत ने सोनिया गांधी की किताब के प्रकाशन को लेकर उठे विवाद के बी . . .
2026-08-29 17:54:53
जयपुर में जाली नोटों : पुलिस ने आमजन को नकली करेंसी को लेकर अलर्ट . . .
2026-08-29 17:51:01
नौ साल की अंजलि जाते-जाते तीन लोगों को दे गई नई जिंदगी . . .
2026-08-29 18:05:41
ई-चालान के नाम 1.40 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड . . .
2026-08-29 17:56:40
निम्स यूनिवर्सिटी का 20 साल का स्टूडेंट प्राइवेट हॉस्टल में फंदे . . .
2026-08-27 13:36:07