It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नगर निकाय चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की नगर निगम भीलवाड़ा के प्रत्याशियों की सूची, मदन राठौड़ की मंजूरी के बाद 70 वार्डों के चेहरे तय
By Lokjeewan Daily - 31-08-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। नगर निकाय चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम भीलवाड़ा के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की स्वीकृति और प्रदेश कार्यालय की हरी झंडी के बाद पार्टी के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, चुनाव प्रभारी विक्रम देव सिंह और जिला प्रभारी संजय जैन (ताऊ) के हस्ताक्षरों से यह अधिकृत सूची सोमवार को सार्वजनिक की गई।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार सभी 70 वार्डों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुनावी मैदान को पूरी तरह गर्म कर दिया गया है। घोषित सूची में वार्ड 1 से फूल चंद माली, 2 से सम्पत लाल, 3 से राजेन्द्र मेहता, 4 से राधेश्याम जाट, 5 से पिंकी विश्नोई, 6 से महेन्द्र सिंह, 7 से गजराज कंवर, 8 से मिथलेश देवी, 9 से जसवन्त कंवर, और 10 से सविता जोशी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी क्रम में वार्ड 11 से दिनेश सुथार, 12 से शिखा अग्रवाल, 13 से हिमांशु शर्मा, 14 से सद्दाम हुसैन, 15 से जगदीश भाटी, 16 से राधेश्याम सोमाणी, 17 से राजेन्द्र पोरवाल, 18 से नरेन्द्र तिवाड़ी, 19 से मुकेश सुवालका तथा वार्ड 20 से नीरज छीपा पर भरोसा जताया गया है।

सूची में आगे बढ़ते हुए वार्ड 21 से नारायण जाट, 22 से सीमा कंवर, 23 से अनुज कुमार शर्मा, 24 से माया देवी घावरी, 25 से देवेन्द्र मेघवंशी, 26 से शंकर लाल जाट, 27 से प्रिया चन्नाल, 28 से बिलेश्वर डाड, 29 से खुशबु गोसाई, और 30 से ममता बाहेती को टिकट दिया गया है। वार्ड 31 से सोरम तंवर, 32 से हेमराज आचार्य, 33 से नेहा जोशी, 34 से आभा लढ़ा, 35 से खुशबू शुक्ला, 36 से राजेन्द्र कुमार जैन, 37 से शालिनी बैरागी, 38 से मोहिनी माली, 39 से यशोवर्धन सेन और वार्ड 40 से ममता बलाई चुनावी रण में उतरेंगे।

इसी प्रकार वार्ड 41 से प्रीति झूरानी, 42 से रौनक हिंगड़, 43 से बनवारी जोशी, 44 से किशोर कुमार लखवानी, 45 से सुनिता कटारिया, 46 से गीता प्रजापत, 47 से सुशील रैगर, 48 से प्रेम देवी, 49 से अमित सारस्वत तथा वार्ड 50 से युसुफ रंगरेज को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इसके अतिरिक्त वार्ड 51 से शीला देवी, 52 से रमेश चंद्र, 53 से रमेश कोली, 54 से नारायण गुर्जर (संपत), 55 से राहुल नायक, 56 से राजकुमार माली, 57 से संजना खटीक, 58 से सुभाष सोनी, 59 से चंदा त्रिपाठी और वार्ड 60 से सुमन ओझा मैदान में हैं। अंतिम चरण के वार्डों में 61 से पूर्णिमा जैन, 62 से गौतम शर्मा, 63 से सुरेंद्र सिंह राठौड़ (मोटरास), 64 से जगदीश गुर्जर, 65 से ललिता शर्मा, 66 से शिल्पा मीणा, 67 से राजलक्ष्मी कंवर, 68 से नंद सिंह राजपुरोहित, 69 से सत्यनारायण प्रजापत और वार्ड 70 से पद्मिनी विश्नोई को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। सूची जारी होने के साथ ही शहर में चुनावी हलचल तेज हो गई है।

अन्य सम्बंधित खबरे