It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

खेल और अनुशासनजीवन की सफलता की कुंजी - विधायक भडाणा
By Lokjeewan Daily - 01-09-2026

- 70वीं ब्लॉक एवं जिला स्तरीय किक्रेट प्रतियोगिता का उद्घाटन
- प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग में भाग ले रही 16 टीमें  
भीलवाड़ा लोकजीवन। मेजा ग्राम स्थित श्री महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 70वीं ब्लॉक/जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग) का शुभारंभ भव्य समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांडल विधायक उदयलाल भडाणा रहे, जबकि अध्यक्षता मेजा ग्राम पंचायत के प्रशासक छोटू सिंह पुरावत ने की। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक उदयलाल भडाणा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ शरीर के लिए खेल अनिवार्य हैं। खेल को सदैव खेल भावना, अनुशासन और नियमों के दायरे में रहकर खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार-जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं; हारने पर निराश होने के बजाय कमियों को सुधारने का संकल्प लें और जीत पर अति-उत्साहित न होकर निरंतर अभ्यास जारी रखें। विधायक भडाणा ने 31 अगस्त की शाम सभी टीमों व व्यवस्थापकों के भोजन की व्यवस्था भामाशाह के रूप में स्वयं की और शेष दिनों के लिए भी भामाशाहों की व्यवस्था की घोषणा की। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु सारस्वत ने अतिथियों का स्वागत कर चार दिवसीय प्रतियोगिता का विवरण प्रस्तुत किया। विभागीय प्रतिनिधि एवं राबाउमावि केरिया के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार आग त्रिपाठी ने बताया कि 17 वर्ष आयु वर्ग में 10 तथा 19 वर्ष आयु वर्ग में 16 टीमें भाग ले रही हैं। 31 अगस्त से 2 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता से दोनों वर्गों की शीर्ष दो टीमें (टीम-ए व टीम-बी) जिला स्तर पर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगी। समारोह में मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गाडरी, सूरज भडाणा, पूर्व विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश भंडिया, पूर्व महामंत्री लालकृष्ण सेन, वर्तमान महामंत्री भेरूलाल तड़बा, ब्लॉक मंडल उपाध्यक्ष दशरथ सिंह, विकास कुमावत, सांवर गोस्वामी, शंकर सिंह फौजी, पूर्व प्रधान गोपी सारस्वत, सत्यनारायण पारीक, पूर्व सरपंच गोपाल गुर्जर और निरंजन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन रमेश चन्द्र बलाई ने किया।

अन्य सम्बंधित खबरे