It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

आबकारी विभाग एवं आरपीएफ की कार्रवाई, ट्रेन के कोच से 74 पब्बे अंग्रेजी शराब बरामद
By Lokjeewan Daily - 01-09-2026

- आचार संहिता के बीच विभाग का सख्त अभियान
- 6 हजार लीटर वॉश नष्ट, कच्ची भट्टियां तोड़ीं
भीलवाड़ा लोकजीवन । निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होते ही अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग और रेलवे सुरक्षा बल ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चलती ट्रेन में चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर आबकारी विभाग के सुपुर्द की है। उदयपुर-अजमेर-जयपुर मार्ग पर संचालित ट्रेन संख्या 12921 आसारावा-जयपुर एक्सप्रेस के बी-2 कोच में गश्त के दौरान आरपीएफ टीम को एक लावारिस बैग मिला। प्रभारी विक्रम सिंह चौधरी के अनुसार बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 74 पब्बे 'रॉयल चैलेंज' व्हिस्की बरामद हुई। ट्रेन के भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जब्त शराब को आबकारी विभाग की टीम को सौंप दिया गया, जहां अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। दूसरी ओर, आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत विशेष निरोधात्मक गश्त व दबिश दी जा रही है। डीग जिले में कार्रवाई कर 5 हजार लीटर वॉश नष्ट किया गया तथा बाइक सवार आरोपी को गिरफ्तार कर 207 लीटर शराब जब्त की गई। वहीं श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में 1 हजार लीटर वॉश के साथ 4 कच्ची शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया गया। चुनाव आचार संहिता के दौरान अंतरराज्यीय और स्थानीय स्तर पर शराब तस्करी रोकने के लिए विभाग की कड़ी नाकाबंदी जारी है। पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हडक़ंप मचा हुआ है।

अन्य सम्बंधित खबरे