
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- दारू गोदाम के पास होने से मची अफरा-तफरी
- दमकल की गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के पॉश इलाके आरके कॉलोनी में मंगलवार को एक कपड़े के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। पास ही स्थित शराब गोदाम होने के कारण क्षेत्र में हडक़ंप मच गया और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विजेंद्र सिंह मार्ग स्थित कपड़े के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। गोदाम में अत्यधिक मात्रा में ज्वलनशील कपड़ा होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाडय़िां मौके पर पहुंचीं। आसपास के क्षेत्र में घना धुआं फैलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक तौर पर आग से लाखों रुपए का कपड़ा जलकर खाक होने का अनुमान जताया गया है। शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। दमकल विभाग व पुलिस की ओर से आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वास्तविक नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।
भाजपा का नया फार्मूला : प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं करके सीधे . . .
2026-08-29 18:02:37
गहलोत ने सोनिया गांधी की किताब के प्रकाशन को लेकर उठे विवाद के बी . . .
2026-08-29 17:54:53
जयपुर में जाली नोटों : पुलिस ने आमजन को नकली करेंसी को लेकर अलर्ट . . .
2026-08-29 17:51:01
नौ साल की अंजलि जाते-जाते तीन लोगों को दे गई नई जिंदगी . . .
2026-08-29 18:05:41
ई-चालान के नाम 1.40 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड . . .
2026-08-29 17:56:40
निम्स यूनिवर्सिटी का 20 साल का स्टूडेंट प्राइवेट हॉस्टल में फंदे . . .
2026-08-27 13:36:07