
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- नाथडय़िास गांव में मंगलवार सुबह हुआ हादसा
- कोठारी नदी की बजरी लीज निरस्त करने की मांग
भीलवाड़ा लोकजीवन। रायपुर क्षेत्र के नाथडय़िास गांव में मंगलवार सुबह अवैध और अनियंत्रित बजरी परिवहन ने एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने राह से गुजर रहे अध्यापक प्रभु सिंह राजपूत को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया। इस हृदयविदारक हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे के विरोध में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन सडक़ों पर उतर आए और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोठारी नदी और आसपास के क्षेत्रों से बेखौफ होकर अवैध बजरी का खनन और परिवहन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर बजरी माफियाओं के साथ मिलीभगत का सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत और हेल्पलाइन (112/100) पर सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर देरी से पहुंचती है और कार्रवाई के नाम पर केवल लीपापोती करती है।
मांग पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी
सडक़ जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों की मांग है कि दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो। कोठारी नदी की बजरी लीज को अविलंब निरस्त किया जाए। मृतक अध्यापक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए तथा क्षेत्र में बेकाबू दौड़ते बजरी ट्रैक्टरों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित और ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
मौके पर पहुंचे अधिकारी, समझाइश जारी
सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत करने और मार्ग खुलवाने के लिए समझाइश के प्रयास शुरू किए, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी और ग्रामीण सडक़ पर डटे हुए थे।
भाजपा का नया फार्मूला : प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं करके सीधे . . .
2026-08-29 18:02:37
गहलोत ने सोनिया गांधी की किताब के प्रकाशन को लेकर उठे विवाद के बी . . .
2026-08-29 17:54:53
जयपुर में जाली नोटों : पुलिस ने आमजन को नकली करेंसी को लेकर अलर्ट . . .
2026-08-29 17:51:01
नौ साल की अंजलि जाते-जाते तीन लोगों को दे गई नई जिंदगी . . .
2026-08-29 18:05:41
ई-चालान के नाम 1.40 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड . . .
2026-08-29 17:56:40
निम्स यूनिवर्सिटी का 20 साल का स्टूडेंट प्राइवेट हॉस्टल में फंदे . . .
2026-08-27 13:36:07