It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

51 विद्यालयों के 11.5 हजार विद्यार्थियों ने दी भारत को जानो परीक्षा
By Lokjeewan Daily - 02-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। नई पीढ़ी में देश की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और समसामयिक घटनाओं की जानकारी की अलख जगाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, नेताजी सुभाष शाखा द्वारा सोमवार को 'भारत को जानो' प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष पंकज लोहिया ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता के तहत शहर और आसपास के 51 विद्यालयों के करीब 11 हजार 500 विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। शाखा स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की प्रतिभा को परखने के लिए दो वर्ग बनाए ग

ए थे। इसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को कनिष्ठ वर्ग तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को वरिष्ठ वर्ग में शामिल किया गया। दोनों ही वर्गों में लिखित परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के बौद्धिक कौशल को परखा गया। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार प्रत्येक विद्यालय से दोनों वर्गों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब शाखा स्तरीय प्रतियोगिता में अपने-अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, शाखा स्तर पर विजेता रहने वाली टीम आगे चलकर प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा शाखा का परचम लहराएगी।कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराने में कोषाध्यक्ष सुरेश रावत, शाखा के प्रतियोगिता प्रभारी अरुण पारीक, प्रवीण बोहरा, सुरेश अग्रवाल एवं दिनेश बिड़ला का विशेष योगदान रहा।

अन्य सम्बंधित खबरे