
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- बरामदे में बैठे बच्चों को घेरने की कोशिश
- बदंनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज, दहशत में नौनिहाल
भीलवाड़ा लोकजीवन। बदनोर उपखंड क्षेत्र में एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सुबह-सुबह बच्चों के अपहरण के दुस्साहसिक प्रयास ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मंगलवार सुबह स्कूल परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति ने दाखिल होकर वहां मौजूद नौनिहालों को चाकू दिखाकर डराने और अपहरण करने का प्रयास किया। बच्चों के शोर मचाने और भागने के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन इस घटना से स्कूल प्रशासन और ग्रामीणों में गहरी नाराजगी और दहशत है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक वाकया बदनोर उपखंड की ग्राम पंचायत परा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय गायत्री नगर में मंगलवार सुबह घटित हुआ। उस समय करीब 7.30 बजे थे और 5 से 6 बच्चे स्कूल के बरामदे में बैठे हुए थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति अचानक स्कूल परिसर में दाखिल हुआ। बताया जा रहा है कि उसने वहां पहुंचते ही मोबाइल फोन पर अपने किसी साथी से बात की और कहा कि यहां छह बच्चे बैठे हैं, जल्दी आ जाओ। इस बात को सुनकर बरामदे में बैठे बच्चे बुरी तरह घबरा गए और वहां से घर की ओर भागने लगे। आरोप है कि बच्चों को भागता देख उक्त व्यक्ति ने उन्हें चाकू दिखाकर रोकने का प्रयास किया और उनका अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन डरे हुए बच्चों ने सूझबूझ दिखाई और जोर-जोर से शोर मचाते हुए गांव की ओर भाग छूटे। गांव में पहुंचकर उन्होंने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही पूरे गांव में हडक़ंप मच गया। पूर्व जिला सीएलजी सदस्य श्रवण फुलवारी और समाजसेवी हीरालाल बंसीवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्कूल के आसपास के रास्तों पर बाइक सवार संदिग्धों की तलाश भी की, लेकिन तब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका। इस दुस्साहसिक घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ स्कूल परिसर में जमा हो गई। स्कूल खुलने पर प्रधानाध्यापिका सोनू कंवर चौहान भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने तत्काल बदनोर थाने में अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के बाहर स्थित इस स्कूल में केवल एक ही अध्यापिका कार्यरत हैं और सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करें सुनिश्चित : राज्य निर् . . .
2026-09-03 17:46:55
मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की . . .
2026-09-03 17:42:26
राजस्थान निकाय चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में कई पर्चे निरस्त . . .
2026-09-02 12:28:05
जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत . . .
2026-09-02 12:44:28
जन्माष्टमी पर चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद, गोविंदद . . .
2026-09-02 12:25:34
जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में . . .
2026-09-01 18:57:13