
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर में कचरा फैलाने और उसे खुले में जलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर की सफाई व्यवस्था में अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी कड़ी में, चित्तौड़ रोड मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज के पास कचरा डालकर उसमें आग लगाने के मामले में निगम ने होटल रेडियंस और मारुति सुजुकी चैंपियन कार को नोटिस जारी किया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माने सहित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने बताया कि दोनों संस्थानों द्वारा चित्तौड़ रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप कचरा डाला जा रहा था और उसमें आग लगाई जा रही थी। इससे न केवल मुख्य मार्ग और आसपास का क्षेत्र दूषित हो रहा था, बल्कि वायु प्रदूषण भी फैल रहा था। साथ ही, इस हरकत से सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंच रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, नगर निगम ने होटल रेडियंस और मारुति सुजुकी चैंपियन को नोटिस जारी किया है। निगम ने उन्हें स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि वे तुरंत अपनी इस हरकत को रोकें, अन्यथा उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माने सहित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने यह कदम शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए उठाया है। निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर की सफाई व्यवस्था में अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे कूड़ा खुले में न फेंकें और सफाई व्यवस्था में निगम का सहयोग करें।
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करें सुनिश्चित : राज्य निर् . . .
2026-09-03 17:46:55
मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की . . .
2026-09-03 17:42:26
राजस्थान निकाय चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में कई पर्चे निरस्त . . .
2026-09-02 12:28:05
जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत . . .
2026-09-02 12:44:28
जन्माष्टमी पर चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद, गोविंदद . . .
2026-09-02 12:25:34
जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में . . .
2026-09-01 18:57:13