It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

किसानों के कुओं पर पानी की मोटरों की केबल काटकर ले गए चोर, आंदोलन जारी
By Lokjeewan Daily - 02-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  जिले के आकोला क्षेत्र के बरूंदनी गांव में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब ग्रामीणों का सब्र टूट गया है। आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से त्रस्त होकर ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस चौकी के बाहर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के साथ अनशन शुरू कर दिया है। इस घटना से क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। बरूंदनी क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है, जिससे आम जनता और किसानों का जीना मुहाल हो गया है। सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर बरूंदनी गांव को निशाना बनाते हुए जमकर तांडव मचाया। ग्रामीण पुष्कर लाल मीणा ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उनके गांव के कुएं पर लगी सिंचाई पानी की दो मोटरों की बिजली केबल को अज्ञात बदमाशों ने शातिर तरीके से काट लिया और चुराकर ले गए। यही नहीं, उसी एक ही रात में दीपक पुत्र कैलाश चंद्र तथा भेरूलाल पुत्र छितर लाल सुथार के कुएं पर भी केबल चोरी होने की संगीन घटनाएं सामने आईं। इस प्रकार की घटनाएं कोई पहली बार नहीं हुई हैं, बल्कि आए दिन हो रही इन चोरियों के कारण ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष और असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि स्थानीय पुलिस क्षेत्र में सक्रिय चोरों पर किसी भी प्रकार का अंकुश लगाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। इसी तानाशाही और पुलिसिया निष्क्रियता के विरोध में भारतीय किसान संघ, भीलवाड़ा के जिला आपदा राहत प्रमुख पुष्कर लाल मीणा ने मंगलवार सुबह 9:15 बजे से पुलिस चौकी के बाहर अनशन का बिगुल बजा दिया। आंदोलनकारियों ने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट और दो-टूक चेतावनी दी है कि जब तक पुलिस इस सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर सामान बरामद नहीं करती, तब तक उनका यह धरना और अनशन अनवरत रूप से जारी रहेगा।

अन्य सम्बंधित खबरे