
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा। जिले के मांडल थाना क्षेत्र के मालीखेड़ा गांव में चोरों ने आतंक मचा रखा है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए कई किसानों के खेतों और कुओं को निशाना बनाया तथा बिजली केबल के साथ-साथ डी.पी. का कीमती तेल भी चुराकर ले गए। इस घटना से अन्नदाताओं में गहरा रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, रात को मालीखेड़ा गांव में मेजा नहर के पास स्थित विभिन्न कृषि कुओं पर अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने एक या दो नहीं बल्कि करीब 6 से 7 किसानों के कुओं को अपना निशाना बनाया और वहां से बिजली की भारी-भरकम केबल के अलावा ट्रांसफार्मर (डी.पी.) खोलकर उसका सारा तेल चुरा लिया। इस बड़ी चोरी का शिकार होने वाले किसानों में गोविंद लढ़ा, बद्रीलाल लढ़ा, भेरू माली, गोपीलाल गाडरी, नारायण माली, लालूराम गाडरी और रामेश्वर शर्मा जैसे कई मेहनतकश किसान शामिल हैं। इन किसानों की आजीविका पूरी तरह खेती पर निर्भर है, और इस तरह की चोरियों से उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा आघात पहुंचा है। घटना के बाद समस्त ग्रामवासियों ने एकजुट होकर मांडल पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत दी है और चोरों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है।
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करें सुनिश्चित : राज्य निर् . . .
2026-09-03 17:46:55
मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की . . .
2026-09-03 17:42:26
राजस्थान निकाय चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में कई पर्चे निरस्त . . .
2026-09-02 12:28:05
जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत . . .
2026-09-02 12:44:28
जन्माष्टमी पर चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद, गोविंदद . . .
2026-09-02 12:25:34
जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में . . .
2026-09-01 18:57:13