It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जीवन में प्रतिज्ञा नहीं प्रार्थना हमेशा पूरी होती है-आचार्य रामदयाल
By Lokjeewan Daily - 02-09-2026


- रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग जारी
-108 वाणीजी पाठ एवं 108 भागवत मूल पाठ 13 से
भीलवाड़ा। जीवन में हर प्रतिज्ञा पूरी नहीं होती लेकिन प्रार्थना सच्चे मन से की जाए तो साकार होती है। प्रार्थना हर कोई कर सकता लेकिन प्रतिज्ञा करना सहज नहीं होता। इसलिए कोई प्रतिज्ञा नहीं बल्कि परमात्मा से प्रार्थना करनी चाहिए। प्रार्थना में बहुत बल होता है। अंतकरण से जो प्रार्थना की जाती है वह सारे मनोरथ पूर्ण करती है। ये विचार अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज ने ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास के तहत मंगलवार को दैनिक सत्संग में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रतिज्ञा कई बार कर ली जाती है लेकिन उसे पूरा करना बहुत मुश्किल हो जाता है। भीष्म पितामह ने आजीवन विवाह नहीं करने ओर स्त्री पर शस्त्र नहीं उठाने की प्रतिज्ञा ली थी तो महाभारत युद्ध में माधव कृष्ण ने शस्त्र हाथ में नहीं लेने की प्रतिज्ञा ली थी। ये प्रतिज्ञाएं पूरी करना आसान नहीं था। इसलिए जीवन में प्रतिज्ञा से अधिक महत्व प्रार्थना का होता है।   सत्संग में बताया गया कि स्वामी रामचरणजी महाराज की पावन भूमि पर उनकी कृपा से विश्व शांति चातुर्मास समिति द्वारा विश्व शांति एवं कल्याण की भावना से चातुर्मास के दौरान 13 से 20 सितम्बर तक आचार्य रामदयालजी महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत एवं वाणीजी प्रवचन सप्ताह का आयोजन होगा। इस दौरान 108 वाणी पाठ एवं 108 भागवत मूल पाठ का एतिहासिक विराट आयोजन होगा। इसमें 108 वाणी पाठक बैठेंगे एवं निरन्तर वाणी पाठ करेंगे। इसी तरह पुष्कर से आए वाले 108 विद्धान भागवत का मूल पाठ करेंगे। इन 108 भागवत का पूजन 108 यजमान करेंगे। इस सप्ताह में प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक एवं दोपहर 2 से 4 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा एवं सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं शाम को 4 से 5 बजे तक श्रीवाणीजी का प्रवचन होगा। वाणीजी का प्रवचन आचार्य श्री रामदयालजी महाराज के मुखारबिंद से होगा। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन संत मनोरथराम रामजी राम मचलाना द्वारा किया जाएगा। भागवत पूजन के लिए जो यजमान बनने के इच्छुक हो एवं जो वाणीजी का पाठ करना चाहते हो वह श्रद्धालु चातुर्मास समिति से सम्पर्क कर सकते है।   इस वर्ष बारिश बहुत कम होने से परमात्मा की कृपा हो ओर अच्छी बारिश हो इसके लिए आचार्य रामदयाल महाराज के सानिध्य में भजनों के माध्यम से प्रार्थना रामद्वारा में प्रार्थना का दौर शुरू हो गया है। अच्छी बारिश की कामना से सुबह 5 से 6 बजे तक, दोपहर 3 से 5 बजे तक एवं शाम को संध्या आरती बाद 7 से 8 बजे तक भजन हो रहे है। इनमें श्रद्धालु भजन के माध्यम से भगवान से मेघों की कृपा कराने की प्रार्थना कर रहे है। भजनों का ये दौर तब तक चलेगा जब तक अच्छी बारिश नहीं हो जाती है।

अन्य सम्बंधित खबरे