
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। भीलवाड़ा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, भीलवाड़ा की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा अग्रवाल उत्सव भवन, सेवा सदन रोड, भीलवाड़ा में 1 सितंबर को संपन्न हुई। आमसभा में बैंक की वित्तीय प्रगति, आगामी योजनाओं एवं सदस्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैंक अध्यक्ष विवेकानंद पांडे ने बताया कि वार्षिक आमसभा में पूर्व आमसभा दिनांक 4 सितंबर 2025 की कार्यवाही की पुष्टि, वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक विवरणिकाओं की स्वीकृति, ऑडिट अनुपालना की पुष्टि, वित्तीय वर्ष 2027-28 के प्रस्तावित बजट की स्वीकृति, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लाभ वितरण की स्वीकृति, सदस्यों की सामूहिक बीमा योजना, पूंजीगत व्ययों की पुष्टि सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। आमसभा में वर्तमान शाखाओं के आधुनिकीकरण एवं नई शाखाएं खोलने के संबंध में भी निर्णय लिया गया। सदस्यों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विचारणीय प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के शुद्ध लाभ में से वैधानिक कोष का प्रावधान करने के पश्चात सदस्यों को लाभांश वितरित किया जाएगा। बैंक की वर्तमान शाखाएं नागौरी गार्डन, नेहरू रोड, गांधी नगर, आजाद नगर, शास्त्री नगर, गंगापुर एवं बिजौलिया में संचालित हैं।
बैंक अध्यक्ष विवेकानंद पांडे ने बताया कि बैंक द्वारा कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इस कार्ड के माध्यम से खाताधारकों को ई-कॉमर्स सहित विभिन्न डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। कार्ड से पीओएस के माध्यम से शॉपिंग, रेलवे टिकट, रिचार्ज एवं अन्य डिजिटल लेन-देन जैसी सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं। अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व घोषणा के अनुसार बिजौलिया शाखा का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही बैंक द्वारा शीघ्र ही अन्य जिले में नवीन शाखा खोले जाने की योजना है। नई शाखाओं के विस्तार के बाद भीलवाड़ा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड मल्टी-डिस्ट्रिक्ट बैंक की श्रेणी में आ सकेगा। बैंक के प्रबंध संचालक नरेंद्र कुमार सनाढ्य ने बताया कि वर्तमान में बैंक की कार्यशील पूंजी 196.55 करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने बैंक के सदस्यों से अपील की कि वे बैंक की किसी भी शाखा में बचत खाता खुलवाएं, ताकि लाभांश की राशि उनके बचत खाते में सीधे स्थानांतरित की जा सके। उन्होंने शेयरधारकों से शीघ्रातिशीघ्र केवाईसी अपडेट करवाने का भी आग्रह किया। प्रबंध संचालक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक के लॉ-कॉस्ट डिपॉजिट में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा अपना मोबाइल ऐप भी तैयार किया जा रहा है। खाताधारक अपने खाते में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाकर आवेदन करने के बाद इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। मोबाइल ऐप के माध्यम से खाताधारकों को खाते का स्टेटमेंट देखने, स्टॉप पेमेंट करने, डेबिट कार्ड को बंद एवं पुन: प्रारंभ करने, आरटीजीएस/एनईएफटी तथा आईएमपीएस के माध्यम से अन्य व्यक्तियों को राशि भेजने जैसी सुविधाएं 24 घंटे एवं सातों दिन उपलब्ध हो सकेंगी। बैंक अध्यक्ष विवेकानंद पांडे ने सहकारी विभाग के अधिकारियों के सहयोग एवं बैंक कर्मचारियों की कार्यकुशलता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बैंक के प्रति सदस्यों द्वारा बनाए गए विश्वास एवं सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया। आमसभा के समापन पर बैंक उपाध्यक्ष सुनीत जागेटिया ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करें सुनिश्चित : राज्य निर् . . .
2026-09-03 17:46:55
मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की . . .
2026-09-03 17:42:26
राजस्थान निकाय चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में कई पर्चे निरस्त . . .
2026-09-02 12:28:05
जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत . . .
2026-09-02 12:44:28
जन्माष्टमी पर चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद, गोविंदद . . .
2026-09-02 12:25:34
जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में . . .
2026-09-01 18:57:13