
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
विनीता पालीवाल
राजसमंद लोकजीवन। नगर परिषद चुनाव को लेकर आज गुरुवार का दिन बेहद अहम रहने वाला है। दोपहर 3 बजे नामांकन वापस लेने की समय.सीमा समाप्त होते ही चुनावी मैदान की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। इसके साथ ही यह भी तय हो जाएगा कि कौन प्रत्याशी मैदान में डटा है और किस वार्ड में मुकाबला सीधाए त्रिकोणीय या बहुकोणीय होने जा रहा है।नगर परिषद के 45 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस ने अपने.अपने प्रत्याशी आमने.सामने उतार रखे हैं। दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर के बीच 40 निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल होने से चुनावी समीकरण उलझ गए हैं। निर्दलीयों की मौजूदगी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों की चिंता बढ़ा दी है। कई वार्डों में ये निर्दलीय प्रत्याशी मुकाबले को रोचक बनाने के साथ.साथ दोनों दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए चुनौती बन सकते हैं।
अब सभी की निगाहें आज होने वाली नामांकन वापसी पर टिकी हैं। कितने निर्दलीय मैदान से हटते हैं और कितने चुनावी मुकाबले में बने रहते हैंए इसका असर सीधे तौर पर वार्डों के समीकरण पर पड़ेगा। नाम वापसी के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कहां आमने.सामने की सीधी लड़ाई हैए कहां त्रिकोणीय मुकाबला है और कौन से वार्ड सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाले हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनाव प्रचार भी रफ्तार पकडऩे की तैयारी में है। प्रत्याशी घर.घर संपर्क, बैठकों और जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं को साधने में जुटेंगे। वहीं राजनीतिक दल भी अपने बागी और निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रभाव को कम करने के लिए रणनीति बनाने में जुटेंगे। गुरुवार दोपहर बाद चुनावी तस्वीर साफ होते ही राजसमंद के 45 वार्डों में सियासी मुकाबले की असली कहानी सामने आ जाएगी।
हिम्मत मेहता ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन
नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा की ओर से टिकट वितरण के बाद पूर्व पार्षद एवं वर्तमान नगर उपाध्यक्ष हिम्मत मेहता ने वार्ड संख्या 44 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज हिम्मत मेहता ने मंगलवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया। मेहता के निर्दलीय मैदान में उतरने से वार्ड 44 में मुकाबला रोचक होने के साथ ही भाजपा के लिए चुनौती बढ़ गई है। वार्ड 44 जनरल सीट पर भाजपा कांग्रेस ने ओबीसी उम्मीदवार उतारे हैं। फिलहाल हिम्मत मेहता संपर्क से बाहर बताए जा रहे हैं। हालांकिए आज शाम तक उनके शहर लौटने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा की टिकट वितरण प्रक्रिया में पूर्व नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत और आशीष पालीवाल के टिकट काटकर पार्टी ने नए चेहरों पर दांव खेला है। इसके बाद पार्टी के भीतर नाराजगी और राजनीतिक समीकरणों को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर जारी है।
कांग्रेस के 200 करोड़ के विकास के दावेए पर भारी एंटीइनकंबेंसी
नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस को अब एंटी इनकंबेंसी का सामना करना पड़ सकता है। निवर्तमान नगर परिषद बोर्ड कांग्रेस के कब्जे में रहा और सभापति अशोक टाक के नेतृत्व में पांच साल तक शहर की सरकार चली। अब चुनावी मैदान में कांग्रेस अपने पांच साल के कार्यकाल और विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच हैए लेकिन कई वार्डों में सामने आ रही समस्याएं पार्टी के लिए चुनौती बनती नजर आ रही हैं। लोकजीवन की टीम ने शहर के कई वार्डों का जायजा लिया तो अधिकांश जगहों पर लोगों में स्थानीय व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी नजर आई। लोगों की शिकायतों में सबसे प्रमुख मुद्दा सफाई व्यवस्था का रहा। कई जगह नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैंए नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई वार्डों में सडक़ें टूटी हुई हैं और बड़े.बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। कुछ स्थानों पर गटर के ढक्कन तक नहीं होने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
चुनाव के बीच कांग्रेस इन समस्याओं के मुकाबले अपने विकास कार्यों को सबसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। सभापति अशोक टाक के दावों के अनुसार उनके कार्यकाल में शहर में करीब 200 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं और इन्हीं विकास कार्यों के दम पर कांग्रेस एक बार फिर नगर परिषद में बोर्ड बनाने का दावा कर रही है। हालांकिए जमीन पर विकास के दावों और वार्डों की स्थिति के बीच अंतर दिखाई देना कांग्रेस के लिए बड़ा सवाल बन रहा है।
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करें सुनिश्चित : राज्य निर् . . .
2026-09-03 17:46:55
मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की . . .
2026-09-03 17:42:26
राजस्थान निकाय चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में कई पर्चे निरस्त . . .
2026-09-02 12:28:05
जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत . . .
2026-09-02 12:44:28
जन्माष्टमी पर चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद, गोविंदद . . .
2026-09-02 12:25:34
जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में . . .
2026-09-01 18:57:13