
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मण्डल स्थित अजमेर-चंदेरिया रेलखण्ड पर संरक्षा एवं संचालन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से दोहरीकरण कार्य तेजी से जारी है। इसके तहत झ?वासा-बान्दनवाडा एवं सिंगावल स्टेशनों के मध्य नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे इस मार्ग पर 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच रेल यातायात व्यापक रूप से प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द, आंशिक रद्द, रीशड्यूल तथा परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 19606 (उदयपुर सिटी-मदार) 8 अक्टूबर को पूर्ण रूप से रद्द रहेगी। वहीं, 9 से 11 अक्टूबर तक यह ट्रेन उदयपुर सिटी से अजमेर के बीच ही चलेगी तथा अजमेर से मदार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12992 (जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस) 9 से 11 अक्टूबर तक जयपुर से राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी। लॉन्ग रूट की कई गाडय़िों के मार्गों में भी बदलाव किया गया है। काचीगुडा-भगत की कोठी (17605) 2 व 5 अक्टूबर को रतलाम-कोटा-सवाईमाधोपुर-जयपुर होकर चलेगी। जोधपुर-इंदौर (14801) 9 से 11 अक्टूबर तक अजमेर-जयपुर-सवाईमाधोपुर-कोटा मार्ग से तथा अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस (12996) 10 अक्टूबर को आबूरोड-पालनपुर-साबरमती होकर संचालित होगी। यात्रियों को समय सारणी में हुए बदलाव का भी ध्यान रखना होगा। जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (12992) 9 से 11 अक्टूबर तक जयपुर से 2 घंटे देरी से, उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस (19606) 1 घंटा 30 मिनट देरी से, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस (20995) 10 अक्टूबर को 1 घंटा देरी से और जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस (17080) 11 अक्टूबर को 1 घंटा रीशड्यूल होकर प्रस्थान करेगी। इसके अलावा 10 अक्टूबर को उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश (19609) को भीलवाड़ा से मोखमपुरा के मध्य 40 मिनट रेगुलेट (रोककर) चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करें सुनिश्चित : राज्य निर् . . .
2026-09-03 17:46:55
मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की . . .
2026-09-03 17:42:26
राजस्थान निकाय चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में कई पर्चे निरस्त . . .
2026-09-02 12:28:05
जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत . . .
2026-09-02 12:44:28
जन्माष्टमी पर चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद, गोविंदद . . .
2026-09-02 12:25:34
जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में . . .
2026-09-01 18:57:13