
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- भक्ति के रंग में रंगेगी धर्मनगरी
- मंदिरों में तैयारियां जोरों पर
भीलवाड़ा लोकजीवन। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर वस्त्रनगरी पूरी तरह कान्हा के रंग में रंग चुकी है। 4 सितंबर शुक्रवार को शहर के प्रमुख मंदिरों में जन्मोत्सव धूमधाम से मनेगा, जहां अलौकिक झांकियां, महाअभिषेक और छप्पन भोग दर्शनार्थियों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। चित्रकूट सर्कल इस्कॉन मंदिर, चारभुजानाथ मंदिर बड़ा मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर, पेंच के बालाजी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में विशेष कार्यक्रम होंगे।
इस्कॉन मंदिर में 70 हजार श्रद्धालुओं का होगा आगमन
चित्रकूट सर्कल स्थित 30 करोड़ की लागत से बन रहे तीन मंजिला 'जीरो वाटर डिस्चार्ज' इस्कॉन मंदिर में 70 हजार श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान है। जन्मोत्सव के लिए 30 हजार वर्गफीट का वाटरप्रूफ डोम तैयार किया जा रहा है। यहां भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित इलेक्ट्रॉनिक व चलित झांकियां, 20 फीट ऊंचे हनुमानजी और 20 फीट ऊंचा माता का दरबार सजाया जा रहा है। कीर्तन में पारंपरिक संगीत के साथ युवाओं के लिए रॉक फ्यूजन आकर्षण रहेगा।
चारभुजानाथ मंदिर में 295 साल पुरानी परंपरा से उत्सव
शहर के सबसे प्राचीन 70 फीट ऊंचे ऐतिहासिक चारभुजानाथ मंदिर में 295 साल पुरानी परंपरा के अनुसार जन्मोत्सव मनेगा। भगवान की 3 फीट की प्रतिमा को 9 किलो सोने-चांदी से जड़ित विशेष पोशाक, मोर पंख, स्वर्ण मुकुट और चक्र धारण कराया जाएगा। 1731 में निर्मित इस मंदिर की नींव के समय ताम्रपत्र पर शिखर तक पानी भरने की भविष्यवाणी अंकित है। कंवरपदा महल की दीवारों पर स्वर्ण नक्काशीयुक्त रासलीला के बीच मध्यरात्रि को महाआरती होगी।
संकटमोचन हनुमान मंदिर में विद्युत चलित झांकियां
संकट मोचन हनुमान मंदिर में महंत बाबूगिरी के सानिध्य में 25 से अधिक विद्युतचलित झांकियां सजाई जा रही हैं, जिन्हें आगरा, दिल्ली और मथुरा के कलाकार तैयार कर रहे हैं। इस बार ‘महाभारत’ के प्रसंग, छोटा योगी और हवा में उड़ती झांकियां मुख्य केंद्र रहेंगी। हनुमानजी को डायमंड चोला चढ़ाया जाएगा। गोलप्याऊ से नगर निगम चौराहे तक भव्य रोशनी की गई है। मध्यरात्रि को कान्हा के जन्म पर केक काटकर पंजीरी व माखन-मिश्री का भोग लगेगा।
सांवरिया सेठ मंदिर नोगांवा में सजेगा मिनी वृंदावन
सांवरिया सेठ मंदिर, नोगांवा को मिनी वृंदावन के रूप में मोगरे के फूलों से महकाया जा रहा है; भक्तों की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों से विशेष पीएम इ-बसें संचालित होंगी। बाबा धाम में अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में श्याम झांकी मंडल द्वारा आकर्षक झांकियां सजेंगी, जहां शाम से देर रात तक विशेष दर्शन व्यवस्था रहेगी। वीर सावरकर चौक स्थित वीर हनुमान मंदिर में अंतरराष्ट्रीय कलाकार केजी कदम कृष्ण लल्ला की आकर्षक झांकी सजाएंगे। पुरानी धानमंडी स्थित बद्रीनाथ मंदिर में भजन संध्या के पश्चात मध्यरात्रि को महाआरती कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
पेच के बालाजी मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव की सभी तैयारियां पूरी
भीलवाड़ा के पेच एरिया स्थित बालाजी मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और पूरा मंदिर परिसर एवं बालाजी मार्केट आकर्षक विद्युत सजावट से सज गया है। मंदिर ट्रस्ट के श्री जगदीश मानसिंहका कल सायं 5:30 बजे मौली बंधन खोलकर और दीप प्रज्वलित कर इस भव्य अनुष्ठान का शुभारंभ करेंगे। आयोजन के तहत वृंदावन से आए कलाकार टीटू व उनके सहयोगी श्री कृष्ण की जीवनी पर आधारित मनमोहक झांकियाँ प्रस्तुत करेंगे, जिसमें सेवा कुंज वृंदावन, नंद बाबा का पालना और फूल बंगले के दर्शन विशेष आकर्षण होंगे। साथ ही श्री राम दरबार और हनुमान जी महाराज का नयनाभिराम श्रृंगार भी किया जाएगा। रात्रि 10:30 से 11:30 बजे तक 21 विद्वान पंडितों द्वारा भगवान लड्डू गोपाल का दुग्धाभिषेक होगा और ठीक रात्रि 12:00 बजे ढोल-धमाकों व गाजे-बाजे के साथ जन्मोत्सव की महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 'खेवा पद्धति' यानी वन-वे व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत एक गेट से प्रवेश और दूसरे से निकास रहेगा तथा सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से भी सहयोग लिया गया है। मंदिर के महंत पंडित आशुतोष शर्मा ने सभी धर्मप्रेमियों से इस महाआयोजन में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की है।
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करें सुनिश्चित : राज्य निर् . . .
2026-09-03 17:46:55
मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की . . .
2026-09-03 17:42:26
राजस्थान निकाय चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में कई पर्चे निरस्त . . .
2026-09-02 12:28:05
जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत . . .
2026-09-02 12:44:28
जन्माष्टमी पर चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद, गोविंदद . . .
2026-09-02 12:25:34
जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में . . .
2026-09-01 18:57:13