It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

अवैध निर्माण पर नगर निगम का बड़ा प्रहार, दो व्यावसायिक परिसर सीज
By Lokjeewan Daily - 03-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन । शहर में बिना स्वीकृति और नियमों के विपरीत किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को निगम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के दो प्रमुख व्यावसायिक परिसरों को सीज कर दिया, जिससे अवैध निर्माणकर्ताओं में खलबली मच गई। नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधक दस्ता एवं होमगार्ड टीम गांधीनगर स्थित सर्किट हाउस के पास पहुंची। वहां नवीन कुमार द्वारा बनाए जा रहे व्यावसायिक परिसर में नियमानुसार निर्माण न पाए जाने पर उसे सीज कर दिया गया। इसके बाद टीम ने अजमेर रोड पर यूआईटी कार्यालय के सामने राहुल प्रजापत के व्यावसायिक परिसर पर भी सीजिंग की कार्रवाई की। नगर निगम अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि शहर के सौंदर्य और नियमों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
निगम आयुक्त ने  गंदगी मिलने पर संवेदक को थमाया नोटिस
 शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार निगम आयुक्त कमल सिंह यादव खुद सडक़ों पर उतर आए हैं। आयुक्त ने जन स्वास्थ्य प्रभारी अधिकारी के साथ वार्ड संख्या 1 एवं 70 का औचक निरीक्षण किया। पातोला महादेव रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय की जांच के दौरान मुख्य गेट, स्टोर और पानी की टंकी में काई व भारी गंदगी मिलने पर संबंधित संवेदक को तुरंत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, लक्ष्मीपुरा कचरा स्टैंड पर कचरा फैलने की शिकायत पर स्वास्थ्य निरीक्षक व ऑटो टिपर सुपरवाइजर को व्यवस्था दुरुस्त करने की ताकीद दी गई। शहर के 18 वार्डों में विशेष अभियान चलाकर 680 कर्मचारियों से सफाई कराई जा रही है। आयुक्त द्वारा की जा रही सीधी मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण से निगम के अमले में हडक़ंप है, वहीं आम नागरिकों ने नियमित सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया है।

अन्य सम्बंधित खबरे