It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

आपदा प्रबंधन में भीलवाड़ा का डंका, हेड कांस्टेबल चंद्रभान प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित
By Lokjeewan Daily - 03-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर भीलवाड़ा पुलिस का नाम राज्य स्तर पर रोशन हुआ है। जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस प्राइड अवॉर्ड समारोह में जिले के हेड कांस्टेबल चंद्रभान को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। अतिरिक्त महानिदेशक  वी.के. सिंह ने हेड कांस्टेबल चंद्रभान को यह सम्मान पत्र प्रदान किया। किसी भी प्राकृतिक या अन्य आपदा के दौरान पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय और आमजन की जान-माल की रक्षा में निभाए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनके कार्यों की सराहना की गई। राज्य स्तर पर मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से भीलवाड़ा पुलिस बेड़े में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ा है और आपदा स्थिति में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

अन्य सम्बंधित खबरे