
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के मांडल थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। सिरडियास गांव में अपने घर पर रात का खाना खा रहे 71 वर्षीय बुजुर्ग शंकर सिंह पर अचानक फायरिंग कर दी गई। गोली का छर्रा बुजुर्ग की छाती में जाकर लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शंकर सिंह अपने परिवार के साथ खाना खा रहे थे, तभी अचानक फायरिंग की आवाज गूंजी। जब तक कोई कुछ समझ पाता, शंकर सिंह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली का छर्रा उनकी छाती में धंस गया था। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर छर्रे को बाहर निकाला। फिलहाल उनका उपचार जारी है। उधर, फायरिंग की सूचना पर मांडल थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने गांव और आस-पास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने जवाहर लाल उर्फ प्रकाश भील और छोटू भील को हिरासत में लिया। दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने फायरिंग की बात कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अब उनसे वारदात में प्रयुक्त हथियार, फायरिंग की वजह और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इस वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया है, लेकिन खाना खाते समय एक बुजुर्ग पर फायरिंग होना बेहद गंभीर मामला है। पुलिस को चाहिए कि वह इस मामले की तह तक जाए और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए, ताकि ऐसी वारदातों पर लगाम लग सके।
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करें सुनिश्चित : राज्य निर् . . .
2026-09-03 17:46:55
मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की . . .
2026-09-03 17:42:26
राजस्थान निकाय चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में कई पर्चे निरस्त . . .
2026-09-02 12:28:05
जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत . . .
2026-09-02 12:44:28
जन्माष्टमी पर चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद, गोविंदद . . .
2026-09-02 12:25:34
जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में . . .
2026-09-01 18:57:13