
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- घर पर मिली 1 लाख की नकदी पुलिस को सौंपी
- वार्ड 49 में नामांकन वापसी के आखिरी दिन सियासी ड्रामा
भीलवाड़ा लोकजीवन। नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन वार्ड संख्या 49 में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब एक निर्दलीय प्रत्याशी पर नामांकन वापस लेने के दबाव और उनके घर से नकदी मिलने का मामला सामने आया। घटनाक्रम के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक खुद नोटों के बंडल लेकर भीमगंज थाने पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। निर्दलीय प्रत्याशी रोहित के समर्थकों ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी अमित सारस्वत और उनके कुछ साथी रोहित के निवास पर पहुंचे थे। इस दौरान रोहित पर चुनाव मैदान से हटने और अपना नामांकन पत्र वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया गया। प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस लेने से साफ इनकार करने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद प्रत्याशी के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में नोटों के बंडल रखे मिले। समर्थकों ने अंदेशा जताया है कि प्रत्याशी की छवि खराब करने और राजनीतिक रूप से बदनाम करने की नीयत से यह नकदी उनके घर पर रखी गई हो सकती है। मामले के विरोध में समर्थक नकदी लेकर सीधे थाने पहुंचे।
पुलिस ने 1 लाख रुपये की नकदी की जप्त
भीमगंज थाना अधिकारी सुनील चौधरी के अनुसार, समर्थकों द्वारा प्रस्तुत की गई 1 लाख रुपये की नकदी को जप्त कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह नकदी वास्तव में कहां से आई और इसके पीछे क्या वजह थी। घटना के बाद दूसरे पक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला।
चुनावी सियासत गरमाई, पुलिस जांच पर टिकी नजरें
नामांकन वापसी के अंतिम समय में हुए इस घटनाक्रम ने वार्ड 49 की चुनावी जंग को पूरी तरह से गरमा दिया है। फिलहाल लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस अब शिकायत और जप्त नकदी के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है, जिससे जल्द ही पूरी स्थिति साफ होने की उम्मीद है।
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करें सुनिश्चित : राज्य निर् . . .
2026-09-03 17:46:55
मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की . . .
2026-09-03 17:42:26
राजस्थान निकाय चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में कई पर्चे निरस्त . . .
2026-09-02 12:28:05
जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत . . .
2026-09-02 12:44:28
जन्माष्टमी पर चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद, गोविंदद . . .
2026-09-02 12:25:34
जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में . . .
2026-09-01 18:57:13