It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नगर निगम के वार्ड 46 मेें भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
By Lokjeewan Daily - 03-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर में नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को वार्ड नंबर 46 से भारतीय जनता पार्टी  की पार्षद प्रत्याशी गीता प्रजापत के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
कार्यालय का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता पेंटर भंवर सूरज ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता पेंटर भंवर सूरज ने कहा कि भाजपा हमेशा जनसेवा और विकास के मुद्दों पर चुनाव मैदान में उतरती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए जुटने का आह्वान किया। प्रत्याशी गीता प्रजापत ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, जैसे- सफाई, पेयजल और सडक़ों की स्थिति में सुधार के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। इस दौरान सुरेश माहेश्वरी, पप्पू प्रजापत, रतन प्रजापत, कुंदन प्रजापत, भंवर प्रजापत, कैलाश धाकड़ सहित कई गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे