
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- जहाजपुर के मुस्लिम समाज में नाराजगी
- आचार संहिता का हवाला देकर प्रशासन ने रद्द की अनुमति
जहाजपुर लोकजीवन। कस्बे के नौ चौक में आयोजित होने वाले ईद मिलादुन्नबी के जलसे की अनुमति को ऐन वक्त पर पुलिस-प्रशासन द्वारा अचानक आचार संहिता का हवाला देकर निरस्त कर दिए जाने से मुस्लिम समाज में गहरा असंतोष और आक्रोश व्याप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार, जलसे की अनुमति निरस्त होने की सूचना मिलते ही अंजुमन कमेटी आम मुसलमान के बैनर तले समाज के लोग एकत्र हो गए। सदर नज़ीर मोहम्मद सरवाड़ी, लतीफ मोहम्मद, एडवोकेट फारूक अली, नसीब दाद सहित मुस्लिम समुदाय के अन्य गणमान्य लोगों ने प्रशासन के इस रवैये पर कड़ा विरोध जताया। नाराजगी व्यक्त करते हुए समाज के प्रतिनिधियों ने आगामी नगरपालिका चुनाव में पूर्ण रूप से मतदान के बहिष्कार की खुली चेतावनी दे डाली है। मुस्लिम समाज के नेताओं का कहना है कि यदि प्रशासन ने उनके धार्मिक आयोजन को लेकर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे और चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार करेंगे। मामले की गंभीरता और उपजे जनाक्रोश को देखते हुए प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आया। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शाहपुरा) अंजुम कायल, पुलिस उपाधीक्षक रेवड़मल मौर्य, उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी तथा थाना प्रभारी दयाराम चौधरी मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक अधिकारियों और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच गतिरोध समाप्त करने को लेकर वार्ता का दौर जारी था।
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करें सुनिश्चित : राज्य निर् . . .
2026-09-03 17:46:55
मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की . . .
2026-09-03 17:42:26
राजस्थान निकाय चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में कई पर्चे निरस्त . . .
2026-09-02 12:28:05
जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत . . .
2026-09-02 12:44:28
जन्माष्टमी पर चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद, गोविंदद . . .
2026-09-02 12:25:34
जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में . . .
2026-09-01 18:57:13