
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- निकाय चुनाव: दूधाधारी गोपाल जी के दर्शन से हुई शुरुआत, सांगानेरी गेट से महाराणा टॉकीज तक उमड़ा जनसैलाब
भीलवाड़ा लोकजीवन। नगरीय निकाय चुनावों के मतदान में महज चार दिन का समय शेष रहने पर वस्त्र नगरी का सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया है। आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा की सडक़ों पर उतरकर प्रचंड शक्ति प्रदर्शन किया। हल्की रिमझिम बारिश के बीच आयोजित इस भव्य रोड शो ने पूरे शहर को भगवामय कर दिया। पूरे शहर में पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए।
सीएम शर्मा दोपहर पुलिस लाइन में अस्थायी हेलीपेड पर उतरे। इसके बाद उनका काफिला सबसे पहले सांगानेरी गेट स्थित श्री दूधाधारी गोपाल जी मंदिर पहुंचा। वहां उन्होंने श्री राधा गोपाल प्रभू के दर्शन-पूजन कर विजय का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम जयपुर से मंगवाए गए विशेष प्रचार रथ पर सवार हुए। रोड शो के दौरान हल्की बारिश आ रही थी, जिससे मुख्यमंत्री को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने पूरे रास्ते उन पर छतरी ताने रखी। सीएम ने मुस्कुराते हुए रथ से हाथ हिलाकर भीगते हुए भी उनका स्वागत करने पहुंची जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
सांगानेरी गेट से शुरू हुआ रोड शो धानमंडी के व्यस्त रास्तों से गुजरते हुए ऐतिहासिक बड़ा मंदिर पहुंचा। मुख्यमंत्री शर्मा यहां विराजमान भगवान श्रीचारभुजा नाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
यहां से रोड शो अपने तय मार्ग—सर्राफा बाजार और गुलमंडी होते हुए महाराणा टॉकीज पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में इमारतों की छतों और सडक़ों के किनारे खड़े लोगों ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जय श्री राम, भारत माता की जय और भजनलाल शर्मा जिंदाबाद के नारों से पूरा भीलवाड़ा गूंज उठा।
सीएम के साथ रथ में दिग्गज नेता, साधा संतुलन
चुनाव प्रचार के लिए विशेष रूप से सजाए गए रथ में मुख्यमंत्री के साथ लोकसभा सचेतक एवं सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, पूर्व विधायक वि_लशंकर अवस्थी भी मौजूद रहे। इससे उन्होंने राजनीतिक संतुलन साधने का संदेश भी दिया।
10 नगर पालिकाओं के प्रत्याशियों की पैदल हुंकार
इस रोड शो की सबसे बड़ी खासियत भीलवाड़ा शहर के साथ-साथ जिले की सभी 10 नगर पालिकाओं से आए प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की एकजुटता रही। हजारों कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च रथ के आगे-पीछे चल रहा था, जिनके हाथों में भाजपा के झंडे लहरा रहे थे। मतदान से ठीक 96 घंटे पहले हुए इस मेगा शो को राजनीतिक जानकार भाजपा का एक बड़ा चुनावी मास्टरस्ट्रोक मान रहे हैं, जिसने कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंक दिया है।
खुली कार में सभी विधायक
रोड शो में विधायक गोपाल खंडेलवाल मांडलगढ़, उदयलाल भडाणा मांडल, जब्बर सिंह सांखला आसींद, डॉ.लालाराम बैरवा शाहपुरा, गोपीचंद मीणा जहाजपुर, लादूलाल पीतलिया सहाड़ा, भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, जिला संगठन प्रभारी संजय जैन, नगर निगम प्रभारी वीरमदेव सिंह, जिला संगठन सह प्रभारी मिठूलाल जाट, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिय़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली सहित सभी वरिष्ठ नेता भी शामिल थे।
साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित राहत और नवीन आपराधिक कानूनों का प् . . .
2026-09-08 19:31:50
राजस्थान में इस सीजन सामान्य से 18.88 फीसदी कम बारिश . . .
2026-09-08 19:29:36
संजय के अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें सीजे बने . . .
2026-09-07 12:49:38
जयपुर के 18 नगरीय निकायों में वोटिंग कल:3.88 लाख से ज्यादा वोटर्स . . .
2026-09-08 19:26:12
जयपुर में मोबाइल टावर फ्रॉड में साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार . . .
2026-09-07 13:10:23
जयपुर में 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया . . .
2026-09-07 13:02:26