
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस के अंदरूनी घमासान ने उग्र रूप ले लिया है। कांग्रेस के 17 अधिकृत प्रत्याशियों का सिंबल अंतिम समय तक आरओ को नहीं सौंपे जाने के मामले में नगर परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य संजय पेड़ीवाल ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम चुनाव संचालन समिति के सदस्य पेड़ीवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे कांग्रेस के अंदर ही सक्रिय ‘कमल कांग्रेस’ की सोची-समझी साजिश करार दिया। उन्होंने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र लिखकर जांच करा जिम्मेदारी तय कर जिम्मेदारों को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे मतदान (9 सितंबर) से एक दिन पहले 8 सितंबर को जिला कांग्रेस कार्यालस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सांकेतिक धरना देंगे।
अंदरूनी गड़बड़ी से छीना स्पष्ट बहुमत का मौका
पेड़ीवाल ने चुनावी गणित पेश करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा को 44 प्रतिशत और कांग्रेस को 32 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार जनता के मूड के अनुसार 8 प्रतिशत वोटों का स्विंग कांग्रेस के पक्ष में था, जिससे पार्टी आसानी से स्पष्ट बहुमत का बोर्ड बना सकती थी। संगठन की अंदरूनी साजिश और षड्यंत्र के कारण समर्पित कार्यकर्ताओं की बलि चढ़ा दी गई और कांग्रेस से यह सुनहरा अवसर छीन लिया गया।
प्रशासन को क्लीनचिट, ‘अपनों’ पर भी साधा निशाना
कांग्रेस नेता पेड़ीवाल ने इस पूरे घटनाक्रम मेें प्रशासन को क्लीनचिट दी। वे बोले-प्रशासन की कोई गलती नहीं है। नामांकन के अंतिम दिन 3 बजे तक का समय था। इसके एक मिनट बाद भी सिंबल एक्सेप्ट नहीं होगा। पेड़ीवाल ने पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए पार्टी पर्यवेक्षक, जिलाध्यक्ष व सिंबल देने के दौरान मौजूद पदाधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लिखे पत्र में13 बिंदुओं पर सवाल उठाए। निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर पैराशूट उम्मीदवारों को तवज्जो दी गई और अंतिम समय पर सिंबल न जमा होने देना महज़ लापरवाही नहीं, बल्कि खुली गद्दारी है।
राहुल गांधी और खडग़े तक पहुंचेगा मामला
पेड़ीवाल ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि प्रदेश नेतृत्व ने दोषियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई नहीं की, तो वे इस मामले को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समक्ष उठाएंगे। समय न मिलने पर उनके आवास के बाहर भी शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा।
साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित राहत और नवीन आपराधिक कानूनों का प् . . .
2026-09-08 19:31:50
राजस्थान में इस सीजन सामान्य से 18.88 फीसदी कम बारिश . . .
2026-09-08 19:29:36
संजय के अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें सीजे बने . . .
2026-09-07 12:49:38
जयपुर के 18 नगरीय निकायों में वोटिंग कल:3.88 लाख से ज्यादा वोटर्स . . .
2026-09-08 19:26:12
जयपुर में मोबाइल टावर फ्रॉड में साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार . . .
2026-09-07 13:10:23
जयपुर में 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया . . .
2026-09-07 13:02:26