It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

गुप्त शपथ पत्र से खरीद-फरोख्त पर रोक की कोशिश! - विधायक कोठारी गुट के 24 प्रत्याशियों ने ली वफादारी की सौगंध
By Lokjeewan Daily - 05-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।नगर निगम चुनाव में टिकट बंटवारे के बीच अनुशासन और एकजुटता का एक अनोखा मॉडल सामने आया है।
शहर विधायक अशोक कोठारी के गुट से चुनावी मैदान में उतरे सभी 24 प्रत्याशियों से नामांकन से पहले ही एक गुप्त स्व-घोषणा पत्र (शपथ पत्र) भरवाया गया है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य चुनाव परिणामों के बाद संभावित पार्षद खरीद-फरोख्त और राजनीतिक सौदेबाजी पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। हस्ताक्षरित स्व-घोषणा पत्र के जरिए सभी प्रत्याशियों ने ईश्वर को साक्षी मानकर यह संकल्प लिया है कि वे चुनाव के बाद किसी भी प्रकार के प्रलोभन, लालच या अनैतिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनेंगे। प्रत्याशियों ने संगठन और पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

भितरघात रोकने को बना डैमेज कंट्रोल का फार्मूला
चुनाव के दौरान आंतरिक कलह और भितरघात की आशंका को देखते हुए विधायक समर्थकों ने नैतिक प्रतिबद्धता का यह फार्मूला लागू किया है। इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले—पार्टी में डैमेज कंट्रोल के तहत कोठारी गुट से जुड़े 20 निर्दलीय प्रत्याशियों ने पार्टी हित में अपने नामांकन वापस ले लिए हैं।
संघ के फैसले पर सर्वसम्मति
गुट ने स्पष्ट किया है कि 24 प्रत्याशियों में से कोई भी व्यक्तिगत रूप से चेयरमैन या महापौर पद का दावा पेश नहीं करेगा। संघ और संघ परिवार द्वारा जिस नाम पर मुहर लगाई जाएगी, सभी सदस्य उसका पूर्ण समर्थन करेंगे।

इन उम्मीदवारों ने दिया शपथपत्र
वार्ड 1 फूल चंद माली
वार्ड 35 खुशबू शुक्ला
वार्ड 4 राधेश्याम जाट
वार्ड 37 शालिनी बैरागी
वार्ड7 गजराज कंवर
वार्ड 43 बनवारी जोशी
वार्ड 11 दिनेश सुथार
वार्ड 44 किशोर लखवानी
वार्ड 16 राधेश्याम सोमाणी
वार्ड 49 अमित सारस्वत
वार्ड 22 सीमा कंवर
वार्ड 55 राहुल नायक
वार्ड 25 देवेंद्र मेघवंशी
वार्ड 56 राजकुमार माली
वार्ड 28 बिलेश्वर डाड
वार्ड 57 संजना खटीक
वार्ड 29 खुशबू गोसाईं
वार्ड 58 सुभाष सोनी
वार्ड 30 ममता बाहेती
वार्ड 66 शिल्पा मीणा
वार्ड 67 राज लक्ष्मी कंवर
वार्ड 70 पद्मिनी विश्नोई

अन्य सम्बंधित खबरे