It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

डॉ. मिनी शर्मा को मिला अंतरराष्ट्रीय यंग इन्वेस्टिगेटर अवॉर्ड
By Lokjeewan Daily - 05-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज के नाम एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ी है। कॉलेज के मनोरोग विभाग की सहायक आचार्य डॉ. मिनी शर्मा को 18वीं 'वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ बायोलॉजिकल साइकियाट्री' की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में प्रतिष्ठित यंग इन्वेस्टिगेटर अवॉर्ड’ से नवाजा गया है। जयपुर में आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन में देश-विदेश के जाने-माने मनोचिकित्सकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। डॉ. शर्मा को यह प्रतिष्ठित सम्मान मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन, चिकित्सकों और सहयोगियों ने हर्ष जताया।

अन्य सम्बंधित खबरे