
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर की मेडिकल एजुकेशन यूनिटऔर 'इंटरडिसिप्लिनरी एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एजुकेशनेस्ट्स' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन 'म्यूकॉन 2026 में भीलवाड़ा की मजबूत भागीदारी रही। महात्मा गांधी चिकित्सालय की इएनटी विभागाध्यक्ष व आइएएमइ नॉर्थ ज़ोन सचिव डॉ. लीना जैन ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने एसएमएस मेडिकल कॉलेज की डॉ. श्रुति के साथ बतौर सम्मेलन सचिव मंच की कमान संभालते हुए पूरे राष्ट्रीय आयोजन का सफल व प्रभावी संचालन किया। रीइमेजिनिंग मेडिकल एजुकेशन: इनोवेटिव अप्रोचेज टू टीचिंग एंड लर्निंग थीम पर आयोजित इस अनूठे हाइब्रिड सम्मेलन में देशभर के चिकित्सकों ने भाग लिया। तकनीकी सत्रों में जिपमेर (कराईकल), बीएमसी (पालनपुर) और एम्स (हैदराबाद) से आए राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने चिकित्सा शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समस्या निर्माण, छात्र एआइ साक्षरता, रूब्रिक्स और गेमीफिकेशन जैसे आधुनिक शिक्षण तरीकों पर विशेष व्याख्यान देकर भविष्य की कार्ययोजना साझा की।
साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित राहत और नवीन आपराधिक कानूनों का प् . . .
2026-09-08 19:31:50
राजस्थान में इस सीजन सामान्य से 18.88 फीसदी कम बारिश . . .
2026-09-08 19:29:36
संजय के अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें सीजे बने . . .
2026-09-07 12:49:38
जयपुर के 18 नगरीय निकायों में वोटिंग कल:3.88 लाख से ज्यादा वोटर्स . . .
2026-09-08 19:26:12
जयपुर में मोबाइल टावर फ्रॉड में साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार . . .
2026-09-07 13:10:23
जयपुर में 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया . . .
2026-09-07 13:02:26