It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सडक़ें टूटीं, उफनता सीवरेज और कचरे के ढेर, क्या वादों की कसौटी पर खरे उतरेंगे नए पार्षद प्रत्याशी?
By Lokjeewan Daily - 07-09-2026

- इस बार जनता खोखले वादों से बहलने के मूड में नहीं
- मतदाताओं और क्षेत्र के लोगों ने की सीधी बात
- लोकेश सोनी-
भीलवाड़ा लोकजीवन। नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवार घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं और अपनी उपलब्धियों के दावे कर रहे हैं, लेकिन वार्ड की जनता इस बार सिर्फ खोखले वादों से बहलने के मूड में नहीं है। मूलभूत समस्याओं—जैसे टूटी सडक़ें, उफनती नालियां, दूषित पेयजल सप्लाई, आवारा पशुओं का आतंक, कचरा प्रबंधन में विफलता, ट्रैफिक जाम और मोक्षधामों की बदहाली से वार्डवासी लंबे समय से जूझ रहे हैं। दैनिक लोकजीवन टीम ने जब वार्ड के मतदाताओं और क्षेत्र के लोगों से सीधी बात की  तो जनता ने पार्षद प्रत्याशियों के सामने समस्याओं का कड़वा रिपोर्ट कार्ड रख दिया। जनता का स्पष्ट कहना है कि जो जमीनी समस्याओं को सुलझाएगा और केवल कागजी नहीं बल्कि धरातल पर काम करेगा, वोट उसी को मिलेगा। निवासियों की स्पष्ट मांग है कि  ूटी सडक़ों के डामरीकरण और इंटरलॉकिंग टाइल्स का ठोस वादा करने वाले प्रत्याशी को ही समर्थन मिलेगा। इसके अलावा, क्षेत्र में लचर चिकित्सा सेवाओं में सुधार के लिए वेलनेस सेंटर और नियमित मेडिकल कैंप, मुख्य बाजारों को जाम से मुक्ति दिलाने स्रह्य द्घ4, पार्किंग स्पेस और वेंडिंग जोन का निर्धारण, तथा कम प्रेशर और दूषित पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान बेहद जरूरी है। साथ ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को समयबद्ध करने, बदहाल पार्कों के कायाकल्प और मोक्षधाम में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने का विजऩ दिखाने वाले प्रत्याशी को ही जनता चुनना चाहती है।
शहर में ये 5 बड़ी समस्याएं जो दे रही हैं जनता को दर्द
मिलन टॉकीज के पास मुख्य सीवर लाइन लंबे समय से जाम पड़ी है। सीवेज का गंदा पानी सडक़ पर ओवरफ्लो होकर बह रहा है, जिससे उठती तीखी बदबू ने राहगीरों व दुकानदारों का जीना दुश्वार कर दिया है। बस स्टेशन के ठीक बाहर नाले का निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा है। खुले और अधूरे नाले के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, विशेषकर रात के समय यात्रियों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। हरिशेवा धाम के पीछे वाले इलाके में कचरे का डंपिंग यार्ड जैसा नजारा बन चुका है। कचरे के इन ढेरों पर हर वक्त आवारा गायें और पशु मुंह मारते रहते हैं, जिससे वहां गंदगी व संक्रमण फैलने का अंदेशा बना रहता है। आगरा चाट क्षेत्र के बाहर नालियों की नियमित सफाई न होने से वे कचरे और पॉलोथिन से पूरी तरह अटी पड़ी हैं। नालियों का गंदा पानी सडक़ पर आ रहा है, जिससे खान-पान के प्रमुख केंद्र पर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। नागोरी गार्डन जैसे व्यस्ततम क्षेत्र में सीवरेज और नालियों के मेनहोल बिना ढक्कन के खुले पड़े हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में ये खुले मेनहोल किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं।

जन-आवाज: क्या कहते हैं शहरवासी?  
उफनता सीवरेज व ड्रेनेज
मिलन टॉकीज के पास सीवर की मुख्य लाइन बार-बार ओवरफ्लो हो जाती है। गंदा पानी पूरी सडक़ पर फैल जाता है, जिससे बदबू के कारण वहां से निकलना मुश्किल है। हमें ऐसा प्रत्याशी चाहिए जो सीवरेज सिस्टम की आधुनिक तकनीक से सफाई करवाए और स्थायी समाधान निकाले।
किशनलाल साहू, आम नागरिक


अधूरा नाला निर्माण व दुर्घटनाएं
रोडवेज बस स्टेशन के बाहर नाले का निर्माण आधा-अधूर छोडक़र ठेकेदार गायब है। गंदा पानी रुका पड़ा है और मच्छर पनप रहे हैं। नए पार्षद से सबसे पहली उम्मीद यही है कि इस अधूरे नाले को तुरंत पूरा करवाकर ढंकवाया जाए।
शिवलाल गेरोटिया, आम नागरिक


कचरा एवं आवारा पशुओं का आतंक
हरिशेवा के पीछे कचरे के ढेर लगे हैं जहां दिन-रात आवारा गायें घूमती रहती हैं। कचरा खाने से मवेशी बीमार हो रहे हैं और सडक़ पर आने से राहगीरों पर हमला कर देते हैं। नए प्रतिनिधि को सफाई के साथ-साथ इन पशुओं को नंदीशाला भिजवाने की ठोस व्यवस्था करनी होगी।
मुकेश मोची, आम नागरिक


व्यावसायिक  व खान-पान क्षेत्रों में गंदगी
आगरा चाट के बाहर नालियां कचरे और डिस्पोजल से अटी पड़ी हैं। ग्राहक बदबू के कारण दुकानों पर रुकना पसंद नहीं करते। नए पार्षद को कमर्शियल एरिया में रोजाना दिन में दो बार सफाई और नालियों से सिल्ट उठाने की गारंटी देनी होगी।
लालाराम ढाकरिया, आम नागरिक

रेलवे स्टेशन से लेकर सेशन कोर्ट तक की सडक़ बेहाल  
शहर में रेलवे स्टेशन से लेकर सेशन कोर्ट तक की सडक़ पिछले आठ माह से खुदी पड़ी है। ना तो नई सडक़ बनाई जा रही है और ना ही मरम्मत की जा रही है। इस मार्ग से जिलास्तरीय अधिकारी भी गुजरते है बावजूद इसके हालात सुधर नहीं रहे। प्रमुख मार्ग होने से यहां से दिनभर हजारों वाहन गुजरते है। सभी परेशान होते है लेकिन समाधान फिर भी नहीं हो रहा है। नए पार्षद से सबसे पहली उम्मीद यही है कि वह इस मार्ग की सुध ले और नई सडक़ बनाकर जनता को राहत दिलाए।
यू एस व्यास, रिटायर्ड आईबी ऑफिसर
 

अन्य सम्बंधित खबरे