
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर में नगर निगम एवं जिले की नगर पालिका बिगोद में 9 सितम्बर को होने वाले मतदान के लिए आज सोमवार शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। जिले की शेष नौ नगर पालिकाओं में 11 सतंबर को मतदान होगा. मतदान वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है तथा मतदान और मतगणना के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी, जिसे ड्राई डे कहा गया है। स्थानीय निकाय चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को होने वाला है। मतदान में अब महज दो दिन आज और कल का वक्त शेष है। नियमानुसार मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार को रोक दिया जाता है। यानी जिन निकायों में 9 सितंबर को मतदान है उन निकायों में आज 7 सितंबर की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। आज शाम के बाद और कल यानी 8 सितंबर को कोई भी प्रत्याशी रैली, जुलूस या चुनाव सभा का आयोजन नहीं कर सकेगा। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत जिले में दो चरणों में मतदान होगा। मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने जारी अधिसूचना के अनुसार प्रथम चरण में 9 सितंबर बुधवार को मतदान होने की स्थिति में नगर निगम भीलवाड़ा एवं नगर पालिका बीगोद निर्वाचन क्षेत्र में अवकाश रहेगा।’द्वितीय चरण’ में 11 सितंबर शुक्रवार को मतदान होने की स्थिति में नगर पालिका आसीन्द, गुलाबपुरा, गंगापुर, हमीरगढ़, बनेड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, माण्डलगढ़ एवं बिजौलिया’ में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अधिसूचना के अनुसार अवकाश का उद्देश्य संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान के लिए अवसर प्रदान करना है।
वोटिंग और काउंटिंग के दिन रहेगा ड्राई डे
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान और मतगणना के दिन ड्राई डे घोषित किया है। यानी 9 सितंबर और 11 सितंबर को जहां-जहां मतदान होने हैं। उन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले यानी एक दिन पहले ही शराब के ठेके बंद हो जाएंगे। यानी चुनाव प्रचार बंद होने के साथ ही शराब के ठेके भी बंद हो जाएंगे। जिन नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में 9 सितंबर को मतदान है, उन क्षेत्रों में आज यानी 7 सितंबर की शाम को 6 बजे ठेके बंद हो जाएंगे। जहां 11 सितंबर को मतदान है, उन क्षेत्रों में 9 सितंबर की शाम को 6 बजे से ठेके बंद हो जाएंगे। मतगणना के दिन 14 सितंबर को भी पूरे दिन शराब के ठेके बंद रहेंगे।
अंतिम प्रशिक्षण एवं रवानगी कल
पालिका आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में नगर निगम के सदस्य निर्वाचन हेतु मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण एवं रवानगी 8 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय तिलक नगर से होगी। दूरस्थ स्थानों पर पदस्थापित मतदान कार्मिक 7 सितंबर को सायं/देर रात्रि तथा मतदान उपरांत सामग्री संग्रहण हेतु 9 सितंबर को सायं/देर रात्रि जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। आरक्षित मतदान दल भी 08 एवं 09 सितंबर को जिला मुख्यालय पर ठहरेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जसमीत सिंह संधू ने बताया कि इन कार्मिकों के लिए 7 सितंबर से 10 सितंबर तक रात्रि आवास हेतु महेश शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय, रोडवेज बस स्टैंड के पास, नेहरू रोड में 04 कमरे/हॉल, पर्याप्त बिस्तर, स्नानागार, शौचालय एवं पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित राहत और नवीन आपराधिक कानूनों का प् . . .
2026-09-08 19:31:50
राजस्थान में इस सीजन सामान्य से 18.88 फीसदी कम बारिश . . .
2026-09-08 19:29:36
संजय के अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें सीजे बने . . .
2026-09-07 12:49:38
जयपुर के 18 नगरीय निकायों में वोटिंग कल:3.88 लाख से ज्यादा वोटर्स . . .
2026-09-08 19:26:12
जयपुर में मोबाइल टावर फ्रॉड में साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार . . .
2026-09-07 13:10:23
जयपुर में 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया . . .
2026-09-07 13:02:26