
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। नगर निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत भीलवाड़ा नगर निगम और बिगौद नगरपालिका में बुधवार को मतदान आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने घर-घर जाकर मतदाताओं को साधने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। शहर और कस्बों की गलियों में दिनभर मनुहार का दौर चलता रहा, जहां चाय-पानी की चुस्कियों के साथ समीकरण बिठाए गए। प्रत्याशी और उनके रणनीतिकार देर रात तक वार्डों में अपने वोट बैंक को सुरक्षित करने में जुटे रहे। भीलवाड़ा शहर में नगर निगम के 70 वार्डों में 277 प्रत्याशी मैदान में हैं, जहां 265 बूथों पर 2 लाख 96 हजार 682 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं बिगौद नगर पालिका के 25 वार्डों में 83 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके लिए 25 बूथों पर 13,675 मतदाता वोट डालेंगे। मतदान के दिन क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
जिले में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। भीलवाड़ा नगर निगम और बिगौद के अलावा जिले के अन्य नौ नगरीय निकायों में दूसरे चरण के तहत 11 सितंबर को मतदान होगा, जिनमें आसींद, गुलाबपुरा, गंगापुर, हमीरगढ़, बनेड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, मांडलगढ़ और बिजौलिया शामिल हैं। इन क्षेत्रों में मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थमेगा। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को आवश्यक सामग्री और ईवीएम मशीनें देकर निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी रिटर्निंग अधिकारी, पोलिंग पार्टियां, सेक्टर मजिस्ट्रेट और एरिया मजिस्ट्रेट की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है। चुनाव पर्यवेक्षक की मौजूदगी में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। 14 सितंबर को मतगणना के बाद ही प्रत्याशियों के भाग्य का अंतिम फैसला होगा।
साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित राहत और नवीन आपराधिक कानूनों का प् . . .
2026-09-08 19:31:50
राजस्थान में इस सीजन सामान्य से 18.88 फीसदी कम बारिश . . .
2026-09-08 19:29:36
संजय के अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें सीजे बने . . .
2026-09-07 12:49:38
जयपुर के 18 नगरीय निकायों में वोटिंग कल:3.88 लाख से ज्यादा वोटर्स . . .
2026-09-08 19:26:12
जयपुर में मोबाइल टावर फ्रॉड में साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार . . .
2026-09-07 13:10:23
जयपुर में 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया . . .
2026-09-07 13:02:26