
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 17 अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न स्वीकार नहीं किए जाने से जुड़ा विवाद अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में सोमवार को हुई विस्तृत सुनवाई के बाद सुरक्षित रखा गया फैसला आज अपराह्न में सुनाए जाने की पूरी संभावना है। अदालत के इस निर्णय पर न केवल प्रत्याशियों, बल्कि पूरे राजनीतिक गलियारों की निगाहें टिकी हुई हैं। दरअसल, यह पूरा विवाद वार्ड 39 से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना दुबे की ओर से दायर याचिका से शुरू हुआ था। याचिकाकर्ताओं और प्रभावित 17 प्रत्याशियों का कहना है कि उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के निर्देशानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जब पार्टी की ओर से अधिकृत चुनाव चिह्न समय पर उपलब्ध करा दिए गए थे, तब अंतिम समय में निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उनके सिंबल स्वीकार नहीं करना न्यायसंगत नहीं है। इसी दोहरे रवैये और असमंजस को चुनौती देते हुए मामला हाईकोर्ट पहुंचा।
दोनों पक्षों की बहस पूरी, अब केवल फैसले का इंतजार
सोमवार को जस्टिस की पीठ के समक्ष याचिकाकर्ताओं और राज्य निर्वाचन आयोग व अन्य पक्षों के वकीलों ने जोरदार दलीलें पेश कीं। बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट के रुख को देखते हुए माना जा रहा है कि मंगलवार अपराह्न में फैसला सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
तय होगा प्रत्याशियों का भविष्य
आज आने वाला यह महत्वपूर्ण फैसला यह तय करेगा कि इन 17 कांग्रेस प्रत्याशियों को हाथ के निशान (पार्टी के आधिकारिक चुनाव चिह्न) के साथ चुनावी मैदान में उतरने का अवसर मिलेगा या फिर उन्हें निर्दलीय या बिना सिंबल के ही चुनाव लडऩा पड़ेगा। नगर निगम चुनाव के सरगर्म माहौल के बीच इस फैसले को लेकर कांग्रेस खेमे और प्रतिद्वंद्वी पार्टियों में भारी हलचल मची हुई है।
साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित राहत और नवीन आपराधिक कानूनों का प् . . .
2026-09-08 19:31:50
राजस्थान में इस सीजन सामान्य से 18.88 फीसदी कम बारिश . . .
2026-09-08 19:29:36
संजय के अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें सीजे बने . . .
2026-09-07 12:49:38
जयपुर के 18 नगरीय निकायों में वोटिंग कल:3.88 लाख से ज्यादा वोटर्स . . .
2026-09-08 19:26:12
जयपुर में मोबाइल टावर फ्रॉड में साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार . . .
2026-09-07 13:10:23
जयपुर में 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया . . .
2026-09-07 13:02:26