It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बैंकों में हड़ताल, नहीं खुले ताले, 2000 करोड़ का कारोबार प्रभावित - जिले में 125 से अधिक शाखाओं में नहीं हुआ कामकाज
By Lokjeewan Daily - 11-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। विभिन्न मांगों को लेकर भीलवाड़ा भीलवाड़ा जिले में बैंकों की 125 शाखाओं में हड़ताल रही। बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं ठप रही। लगभग 2000 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की भीलवाड़ा यूनिट के सचिव अशोक कुमार बिड़ला ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर आज पूरे देश में हड़ताल है। भीलवाड़ा जिले की 125 से अधिक राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं में काम पूरी तरह बंद रहा। किसी भी शाखा में कोई लेन-देन या आधिकारिक कार्य नहीं हुआ। एक दिवसीय हड़ताल से जिले में नकद लेन-देन, क्लीयरिंग और फंड ट्रांसफर समेत लगभग 2000 करोड़ रुपये का वित्तीय कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। बैंक कर्मचारियों ने बसंत विहार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल ऑफिस के बाहर आज सुबह प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
बिड़ला ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें सभी बैंकों में सप्ताह में 5 कार्यदिवस लागू करने, प्रोत्साहन आधारित लाभांश/ लाभांश) में एकरूपता लाने की है। बिड़ला ने सरकार पर हठधर्मिता अपनाने और संवादहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन बैंक कर्मचारियों की जायज मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगें स्वीकार नहीं कीं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसी माह के अंत में 3 दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं निकला तो अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

अन्य सम्बंधित खबरे