It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राष्ट्र संत पुलकसागर महाराज से 14 को डॉ. मोहन भागवत करेंगे धर्म चर्चा
By Lokjeewan Daily - 12-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार चातुर्मास कर रहे प्रखर वक्ता राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पुलकसागर महाराज के दर्शन और धर्म चर्चा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 14 सितंबर को भीलवाड़ा पहुंचेंगे। अधिकृत सूचना मिलने के बाद श्री पुलकसागर चातुर्मास समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार डॉ. मोहन भागवत सोमवार सुबह 11 बजे शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल पहुंचेंगे। यहां चातुर्मास समिति की ओर से उनका स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा। चातुर्मास समिति अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि डॉ. मोहन भागवत और आचार्य पुलकसागर महाराज के बीच करीब एक घंटे तक धार्मिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी। संघ प्रमुख के आगमन को देखते हुए चातुर्मास स्थल पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। आचार्य पुलकसागर महाराज ने डॉ. मोहन भागवत के आगमन को लेकर कहा कि मोहन भागवत को हिन्दू हृदय सम्राट और हिन्दुत्व का शेर कहा जा सकता है। वे केवल हिन्दुओं के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के शुभ चिंतन वाले व्यक्ति हैं। राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र विकास में उनका निरंतर योगदान रहा है और वे उदार व्यक्तित्व के धनी हैं। यह हमारी पहली मुलाकात नहीं है। पहले भी कई बार बड़े शहरों में मुलाकात हो चुकी है। चातुर्मास के दौरान भी एक-दो साल में मुलाकात होती रही है, लेकिन इस बार थोड़ा लंबा अंतराल हो गया। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान देश, राष्ट्र और चिंतन से जुड़े विषयों पर बातचीत होती है। आचार्य ने यह भी कहा कि संघ कोई राजनीतिक संगठन नहीं है और न ही सत्ता का भूखा है। संघ भारत माता का मान बढ़ाने और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि भागवत के साथ चर्चा का कोई विषय पहले से तय नहीं है। परिस्थितियों के अनुरूप बातचीत होगी। राष्ट्रभक्तों के बीच राष्ट्रभक्ति की बातें होना स्वाभाविक है। उन्होंने व्यस्त समय में से समय निकालकर भीलवाड़ा आने पर डॉ. मोहन भागवत का स्वागत करते हुए उनके प्रति आत्मीयता व्यक्त की।

अन्य सम्बंधित खबरे