
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- मतदान थमते ही शहर में बढ़ी हलचल
- भाजपा के बाद कांग्रेस ने की बाड़ेबंदी
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होते ही ईवीएम में जनता का फैसला भले ही लॉक हो गया हो, लेकिन असली सियासी खेल अब सडक़ों से निकलकर लग्जरी रिसॉर्ट्स के बंद कमरों में पहुंच गया है। महापौर की प्रतिष्ठित कुर्सी पर अपने दल का परचम फहराने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही खेमों में सेंधमारी का खौफ इस कदर हावी है कि मतदान खत्म होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर रिसॉर्ट पॉलिटिक्स का नया अध्याय शुरू हो गया। भाजपा द्वारा अपने 70 प्रत्याशियों की जयपुर के पास एक रिसॉर्ट में पहले ही बाड़ेबंदी किए जाने के बाद कांग्रेस खेमे में भी हडक़ंप मच गया। देर रात कांग्रेस रणनीतिकारों ने एक दर्जन से अधिक पार्षद प्रत्याशियों को उनके घरों से निकाला और छोटी लग्जरी गाडिय़ों के काफिले के साथ भीलवाड़ा से रवाना कर दिया। महिला प्रत्याशियों के सुरक्षात्मक सहयोग के लिए उनके परिजनों को भी साथ भेजा गया है। सूत्रों का दावा है कि किसी एक जगह भनक न लगे, इसलिए प्रत्याशियों को चार अलग-अलग समूहों में बांटकर राजस्थान के गुप्त ठिकानों और रेगिस्तानी इलाकों की तरफ भेजा गया है।
किंगमेकर निर्दलीयों पर नजर, चार खेमों में बंटी रणनीति
भीलवाड़ा की सियासी बिसात पर इस बार निर्दलीय प्रत्याशी सबसे बड़े एक्स फैक्टर बनकर उभरे हैं। बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुंचने और संभावित समीकरणों को साधने के लिए दोनों ही प्रमुख दल निर्दलीयों को साधने में जुट गए हैं। चर्चा है कि कांग्रेस ने अपनी बाड़ेबंदी की गाडिय़ों में कुछ प्रमुख निर्दलीयों को भी साथ बैठाया है। दोनों दलों का एक ही मकसद है—परिणाम चाहे जो आएं, महापौर चुनाव के अंतिम वोटिंग राउंड तक अपने कुनबे से एक भी पार्षद छिटकने न पाए।
नतीजों से पहले कसने लगीं चुनावी गोटियां
जनता ने अपने मत का प्रयोग कर दिया है, लेकिन परिणाम आने तक शहर की राजनीति का केंद्र अब होटल और रिसॉर्ट बन चुके हैं। देर रात गाडिय़ों के इस गुप्त काफिले ने यह साबित कर दिया है कि भीलवाड़ा में महापौर बनने की यह जंग सिर्फ जनमत की नहीं, बल्कि प्रबंधन, घेराबंदी और सियासी दांव-पेच का महासंग्राम बन चुकी है।
राजीविका के उत्पादों को बेहतर बाजार से जोड़ें, पीएमएवाई-जी के लक् . . .
2026-09-12 13:10:15
मुख्य सचिव से पुलिस महानिदेशक राजस्थान की शिष्टाचार भेंट- प्कानून . . .
2026-09-12 13:08:04
सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के चुनाव लड़ने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैस . . .
2026-09-12 12:47:41
जयपुर नगर निगम चुनाव की काउंटिंग से पहले भाजपा पार्षद प्रत्याशियो . . .
2026-09-12 12:45:54
सेंट्रल पार्क से चार्टर्ड अकाउंटेंट का किडनैप:मर्सिडीज कार में ले . . .
2026-09-10 17:28:36
जयपुर नगर निगम चुनाव में 723 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला . . .
2026-09-10 17:25:23