It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

श्री गणेश उत्सव समिति का प्रतिमा वितरण के साथ 12 दिवसीय महोत्सव शुरू
By Lokjeewan Daily - 14-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वावधान में गणपति स्थापना के साथ ही 12 दिवसीय गणेश महोत्सव की धूम गणेश चतुर्थी  सोमवार से शुरू हो गई। समिति द्वारा 500 इको फ्रेंडली गणपति प्रतिमाए छोटी व बड़ी तैयार करवाई गई है जिसमें बड़ी पांच फीट की छोटी 1 फीट की एवं मिट्टी व गोबर की आधा फिट प्रतिमाएं तैयार कराई है जिनका आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम से वितरण किया गया । समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि इस बार मिट्टी व गोबर से बनी छोटी प्रतिमाएं भी समिति ने विशेष तौर पर तैयार करवाई है जो सार्वजनिक स्थानों पर व निजी स्तर पर घरो व प्रतिष्ठानों पर स्थापित की जाएगी समिति द्वारा तैयार करवाई गई प्रतिमाएं पांच जिलों के लिए पंजीयन की गई जिसमें भीलवाड़ा, चित्तौड़, राजसमंद ,उदयपुर अजमेर एवं बूंदी में गणपति प्रतिमाएं वितरित की गई गणपति प्रतिमाओं का वितरण से पूर्व दूधाधारी गोपाल मंदिर के पंडित कल्याण शर्मा के नेतृत्व में सभी गणपति प्रतिमाओं की विधि विधान पूर्वक पूजा, अर्चना, महाआरती की गई इस अवसर पर प्रमुख उद्योगपति रामपाल सोनी, श्री गोपाल राठी, राधा कृष्ण सोमानी, पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एन के जैन, फतेह लाल जेथलिया, गजानन बजाज, सत्यनारायण डाड ,अक्षय कोठारी, महेश आगाल, देवेंद्र सोमानी ,नारायण लाल लढ्डा, रामेश्वर तोषनीवाल, कृष्ण गोपाल बिहानी, पूर्व पार्षद मधु शर्मा ओमप्रकाश लढ्ड़ा ने वितरित होने वाली गणेश प्रतिमाओं की आरती कर एक-एक प्रतिमाएं वितरित की दूर ले जाने वाले गणेश प्रतिमाओं के मुहूर्त के हिसाब से समिति ने  कल से देना शुरू कर दिया था  सुभाष गर्ग, महावीर समदानी,शिव डीडवानिया, गणपत जागेटीया, दयाशंकर शुक्ला प्रशांत समदानी, रामनारायण सोमानी, प्रेम सेन, कैलाश पांण्डिया, छीतरमल लढ्ड़ा रमेश लाठी आदि उपस्थित थे

अन्य सम्बंधित खबरे