It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

ऋषि चमी पर महिलाओं ने की सप्तऋ षियों की पूजा, सुख-समृद्धि की मांगी मन्नतें
By Lokjeewan Daily - 15-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले में मंगलवार को ऋ षि पंचमी का पर्व अपार श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों एवं घरों में सुबह से ही भक्तिमय माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने उपवास रखकर सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। ऋ षि पंचमी के पावन अवसर पर महिलाओं ने पूर्ण विधि-विधान से भगवान श्री गणेश एवं सप्तऋषियों का स्मरण किया। पूजा स्थल पर पुष्प, अक्षत, फल, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित कर परिवार की सुख-शांति की मन्नत मांगी गई। इसके पश्चात महिलाओं ने समूह में बैठकर ऋषि पंचमी की कथा का श्रवण किया तथा निर्जला व फलाहार व्रत रखकर पूजा का संकल्प लिया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऋषि पंचमी के दिन सप्तऋषियों की पूजा करने से जाने-अनजाने में हुए पापों व दोषों से मुक्ति मिलती है। यही कारण है कि इस दिन महिलाएं पूरे नियम व निष्ठा के साथ व्रत का पालन करती हैं। कई महिलाओं ने दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को पूजा-अर्चना कर महाप्रसाद का भोग लगाया और व्रत का पारणा किया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के समूहों द्वारा सामूहिक पूजा-अर्चना के विशेष आयोजन किए गए। पूजा के पश्चात महिलाओं ने ढोलक व मंजीरों की थाप पर मधुर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया। महिलाओं ने एक-दूसरे को ऋषि पंचमी की शुभकामनाएं दीं और बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।

अन्य सम्बंधित खबरे