It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

शाहपुरा में कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत, अध्यक्ष पद हैं सामान्य सीट - अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर अध्यक्ष निर्विरोध तय
By Lokjeewan Daily - 15-09-2026

शाहपुरा लोकजीवन।  नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने 35 में से 22 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस का अध्यक्ष ने निर्विरोध होना तय माना जा रहा हैं भाजपा 8 वार्डों तक सिमट गई, जबकि 5 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है। परिणाम सामने आने के साथ ही अब शाहपुरा शहर में चुनाव के बाद की सबसे बड़ी राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है । नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर आरक्षण में सामान्य सीट है—नगरपालिका का अगला अध्यक्ष कौन होगा? कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत से अध्यक्ष पद पर तीन नाम बालमुकुंद तोषनीवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रमेश सेन, एवं एडवोकेट नमन ओझा की चर्चा में है। बालमुकुंद तोषनीवाल प्रथम बार पालिका पार्षद बने हैं ।13 वर्ष तक नगर कांग्रेस का लगातार कार्य किया है।  पालिका में भी अध्यक्ष पद पर श्रीमती किरण तोषनीवाल  अध्यक्ष रही उनका भी पूरा कार्यकाल में बालमुकुंद तोषनीवाल ने ही कार्य कर कार्यकाल पूरा किया ।  अध्यक्ष पद का कार्य का पूरा अनुभव  है । रमेश सेन पांच बार लगातार पार्षद एवं एक बार प्रतिपक्ष  नेता का कार्य  किया था। अभी कांग्रेस में नगर अध्यक्ष का कार्य देख रहे हैं। एडवोकेट नमन ओझा दूसरी बार पार्षद बने,  पालिका में उपाध्यक्ष पद पर रहे। प्रदेश एवं जिला  कांग्रेस संगठन पालिका में अध्यक्ष पद पर  संगठन क्या आधार मानकर नाम घोषित करते हैं । 16 सितंबर को  अध्यक्ष पद का फॉर्म भरने के लिए चुनाव आयोग ने घोषित किया। संगठन इनके अलावा भी कोई नाम घोषित कर सकते हैं क्या।  देखना है किसके नाम पर मोहर लगती है। कांग्रेस संगठन 22 कांग्रेस पार्षदों से भी अध्यक्ष पद पर राय लेकर अधिक किसके नाम पर सहमिति बनती है। पालिका में 5 पार्षद निर्दलीय जीत कर आए हैं वे भी अगर कांग्रेस में सम्मिलित होना चाहे तो उनको भी कांग्रेस संगठन ले  उनसे भी राय  ले सकती है। भाजपा में तो मात्र 35 में से 8 पार्षद ही चुनकर आए हैं वे तो पालिका अध्यक्ष की दौड़ में  संभावना कम है।

अन्य सम्बंधित खबरे