It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
By Lokjeewan Daily - 16-09-2026

काछोला लोकजीवन।  तहसील मुख्यालय काछोला के वार्ड नंबर 17 रामनगर की राजस्व रेकॉर्ड मे दर्ज चरागाह भूमि पर कई वर्षों से अतिक्रमण होने का मामला सामने आया है।  रामनगर के स्थानीय निवासी हरिकिशन बैरवा, महेंद्र बैरवा सहित ग्रामीणों ने तहसीलदार काछोला को ज्ञापन सौंपकर चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए कहा कि काछोला तहसीलदार को पूर्व में भी चारागाह भूमि के अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन ग्रामवासियों को कार्यवाही करने का आश्वासन देकर शांत कर दिया। सामाजिक  कार्यकर्ता महेन्द्र बैरवा ने बताया कि गाँव की 11 बीघा 6 बिस्वा चरागाह भूमि  जिसका खसरा न 1814 है जिस पर कुछ काछोला के स्थानीय लोगों द्वारा वर्षों से अतिक्रमण किया हुआ है ,अतिक्रमण के कारण सार्वजनिक चरागाह भूमि प्रभावित हो रही है।गाँव में बुनियादी सुविधाएं जैसे शमशान घाट, चंबल की पेयजलापूर्ति, बारिश के पानी की निकासी, विद्यालय में चारदीवारी,सहित अन्य सुविधाओं से आजादी के इतने वर्षों के बाद भी वंचित रहना पड़ रहा है।  इससे ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त है और तहसील प्रशासन ने मामले की जांच करवाकर मौके का सत्यापन करने तथा नियमानुसारजल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने और शमशान घाट जैसी जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए अन्यथा तहसील कार्यालय के बाहर ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा और जिला कलेक्टर भीलवाड़ा को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के दौरान भैरूलाल, डालचंद बैरवा, मदनलाल बैरवा, हरचंद बैरवा, भीमराज, महावीर, धनराज, खुशराज, भोजराज बैरवा, शंकरलाल बैरवा, मोहन बैरवा, जयकिशन, दुर्गा लाल, लक्ष्मण, भगवान बैरवा, कैलाश बैरवा, कालू बैरवा, रामेश्वर बैरवा, भीमराज बैरवा, रामदेव बैरवा,  रामा,भैरु ,भागुता सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। 

अन्य सम्बंधित खबरे