
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में अभियंता दिवस तथा विश्व ओजोन दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यार्थियों को डॉ. विश्वेश्वरैया के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अद्वितीय योगदान, उनकी दूरगामी सोच और तकनीकी उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने तथा राष्ट्र के तकनीकी विकास में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक श्री धीरज जोशी एवं श्री सुरेंद्र चौहान ने अपने सारगर्भित विचार साझा करते हुए इंजीनियरिंग के आधुनिक समाज और नवाचारों में महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित कर उनके ज्ञान को परखा और सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। सफल संयोजन एवं तकनीकी प्रबंधन एवं कार्यक्रम का कुशल संयोजन प्राध्यापक श्री मुकेश कुमार माली द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल डिजिटल एवं तकनीकी संचालन में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक स्तुति नवहाल एवं विक्रम चौधरी का सराहनीय योगदान रहा। संपूर्ण आयोजन का मीडिया कवरेज एवं प्रचार-प्रसार प्राध्यापक सत्येंद्र माली द्वारा किया गया।
इससे पूर्व प्रात:कालीन प्रार्थना सभा में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जीव विज्ञान के प्राध्यापक सुरेंद्र चौहान ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी की रक्षा में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की गई।
जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा में भाजपा मेयर बनाएगी। बीकानेर में क . . .
2026-09-15 12:32:42
जयपुर, जोधपुर, कोटा में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित . . .
2026-09-15 11:25:35
राज्य निर्वाचन आयोग ने आज सुबह 7 बजे निकाय प्रमुखों के चुनाव के . . .
2026-09-15 11:23:20
जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, आरोपी 48 घंटे में गिरफ् . . .
2026-09-15 12:39:49
पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना की माताजी का सोमवार को निधन . . .
2026-09-15 12:36:19
मोती डुंगरी गणेश मंदिर से आज शाम निकलेगी शोभायात्रा . . .
2026-09-15 11:27:49