
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- कोतवाली से कोर्ट तक निकाली पैदल परेड
- क ोर्ट के आदेश पर लिया 3 दिन के रिमांड पर
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कावांखेड़ा कच्ची बस्ती में विगत रात हुई अंधाधुंध फायरिंग की वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके साथी को धर दबोचा है। आरोपियों की मंशा क्षेत्र में दहशत फैलाने की भी थी, जिस पर पानी फेरते हुए पुलिस ने दोनों का कोतवाली थाने से अदालत परिसर तक जुलूस निकाला और पैदल परेड कराई। पुलिस के अनुसार, पीड़ित शाकिर उर्फ चीकू और मुख्य आरोपी सद्दाम हुसैन के बीच लंबे समय से व्यक्तिगत विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसी पुरानी रंजिश के चलते बीती रात कावांखेड़ा इलाके में सद्दाम हुसैन उर्फ ओमान (उर्फ सोलन) और उसके साथी रामकिशन ने शाकिर पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। सूचना मिली कि आरोपी बनेड़ा और शाहपुरा रोड की तरफ भागने की फिराक में हैं। इस पर शाहपुरा व सिटी सर्किल की टीमों ने संयुक्त दबिश दी। घेराबंदी कर पुलिस ने सुबह ही मुख्य आरोपी सद्दाम हुसैन व रामकिशन को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 3 दिन के पुलिस कस्टडी (पीसी) रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ करेगी।
जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा में भाजपा मेयर बनाएगी। बीकानेर में क . . .
2026-09-15 12:32:42
जयपुर, जोधपुर, कोटा में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित . . .
2026-09-15 11:25:35
राज्य निर्वाचन आयोग ने आज सुबह 7 बजे निकाय प्रमुखों के चुनाव के . . .
2026-09-15 11:23:20
जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, आरोपी 48 घंटे में गिरफ् . . .
2026-09-15 12:39:49
पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना की माताजी का सोमवार को निधन . . .
2026-09-15 12:36:19
मोती डुंगरी गणेश मंदिर से आज शाम निकलेगी शोभायात्रा . . .
2026-09-15 11:27:49