It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

खो-खो में गणेशपुरा की बेटियों ने फहराया परचम, जिला स्तर के लिए हुआ चयन
By Lokjeewan Daily - 16-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। मांडलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के लटाला प्राथमिक विद्यालय में आयोजित 70वीं मांडलगढ़ वृत्त स्तरीय खेलकूद, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (राउप्रावि) गणेशपुरा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक गोपाल खंडेलवाल ने किया, जबकि अध्यक्षता विधानसभा संयोजक संदीप सोनी ने की। प्रतियोगिता में 11 वर्षीय छात्रा खो-खो वर्ग में गणेशपुरा की टीम ने पहला स्थान हासिल कर जिला स्तर के लिए अपनी जगह पक्की की। वहीं 11 वर्षीय छात्र वर्ग की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 14 वर्षीय छात्रा वर्ग की टीम प्रतियोगिता में भाग लेने रायपुर जाएगी। एथलेटिक्स स्पर्धा में 50 मीटर दौड़ में गणेशपुरा के बंटी तेली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रिले दौड़ में स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। खिलाडिय़ों की इस सफलता में शारीरिक शिक्षक व खो-खो कोच कैलाश खोईवाल के मार्गदर्शन और बच्चों की कड़ी मेहनत का अहम योगदान रहा। टीम प्रभारी धनसिंह व दीपदीसिंह की उपस्थिति में संस्था प्रधान भोजालाल जाट ने दोनों टीमों व खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं। ब्लॉक क्रीड़ा  प्रभारी लादू लाल तेली ने बताया कि इस वृत्त स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की 24 और छात्रा वर्ग की 16 टीमों सहित कुल 375 खिलाडय़िों ने हिस्सा लिया। ध्वजारोहण विधायक खंडेलवाल, मुख्य तकनीकी सलाहकार अरुण शर्मा, सहायक तकनीकी सलाहकार कैलाश चौधरी व पारस खटीक ने करवाया।

अन्य सम्बंधित खबरे