It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

अग्रसेन जयंती के 10 दिवसीय समारोह के कार्ड का विमोचन
By Lokjeewan Daily - 16-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट की ओर से अग्रवाल समाज के कुलपिता महाराजा अग्रसेन जी की जयंती इस वर्ष भी उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाई जाएगी। 10 दिवसीय इस महोत्सव की शुरुआत आगामी 11 अक्टूबर से होगी, जिसका समापन 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा मेले के साथ किया जाएगा। समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी समाजबंधुओं तक पहुँचाने के उद्देश्य से अग्रवाल उत्सव भवन में अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम के कार्ड का विमोचन किया गया। ?इस विमोचन समारोह में अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन खेमका व सचिव मुकेश अग्रवाल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष योगेश अग्रवाल व सचिव वेंकटेश गोयल, धीरज अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष ऋतु नागोरी व सचिव अंजली सहित समस्त जोन समितियों के अध्यक्ष एवं मंत्री मौजूद रहे। इनके अलावा अग्रवाल नवयुवक मंडल, महिला मंडल, आदर्श सेवा समिति और बायोडाटा समिति के पदाधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों व अग्रबंधुओं को 10 दिनों तक चलने वाले विविध सामाजिक, सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया गया। समाज के डिजिटल तंत्र को मजबूत करते हुए जल्द ही ई-पत्रिका के जरिए भी सभी कार्यक्रमों का ब्यौरा हर घर तक पहुंचाया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष पवन खेमका ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पूरे समाज के लिए स्वाभिमान, गौरव और उत्सव का प्रतीक है। उन्होंने समस्त अग्रबंधुओं से आह्वान किया कि वे परिवार सहित सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लें और अपनी एकजुटता, ऊर्जा व सक्रिय सहभागिता से इस वर्ष के जयंती महोत्सव को ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बनाएं।

अन्य सम्बंधित खबरे