It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

कीर खेड़ा में वर्चस्व की जंग बनी खूनी: कट्टा फटने से खुद घायल हुआ आरोपी, 3 गिरफ्तार
By Lokjeewan Daily - 17-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  सांगानेर के कीर खेड़ा इलाके में कीर समाज के दो गुटों के बीच चल रही पुरानी रंजिश में हुई क्रॉस फायरिंग के मामले में सुभाषनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। सुभाषनगर थानाधिकारी कैलाश बिश्नोई के अनुसार, कीर समाज के दो पक्षों के बीच वर्चस्व और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था, जिसने हिंसक रूप ले लिया और दोनों तरफ से अंधाधुंध क्रॉस फायरिंग हुई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लखन कीर, सोहन कीर और गोपाल कीर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वारदात के दौरान आरोपी लखन कीर जब देशी कट्टे से फायरिंग कर रहा था, तब कट्टा उसके हाथ में ही फट गया। इससे उसके हाथों में गंभीर चोटें आईं। वह पहले अस्पताल में भर्ती हुआ और प्राथमिक उपचार के बाद चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियारों की बरामदगी की जा सके। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपियों से अवैध हथियारों के नेटवर्क और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में कड़ी पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

अन्य सम्बंधित खबरे