
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- श्रीगंगानगर में तेज बरसात के बाद गिरे ओले
- प्रदेश के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी
भीलवाड़ा लोकजीवन। प्रदेश में मानसून की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, लेकिन वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में अब भी झमाझम बारिश का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। बुधवार को सीकर, श्रीगंगानगर, राजसमंद और बीकानेर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं श्रीगंगानगर में तो तेज हवाओं के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, सीकर के श्रीमाधोपुर में दोपहर में एक घंटे तक मूसलाधार बारिश से सडक़ों पर पानी बह निकला और निचले इलाकों की दुकानों में पानी भर गया। इसके विपरीत भीलवाड़ा में इस सीजन में औसत से कम बारिश होने के कारण प्रमुख बांध व जलस्रोत खाली पड़े हैं, जिससे किसान व आमजन चिंतित हैं। दूसरी ओर, बीकानेर संभाग में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं; पिलानी में पारा 40.2 डिग्री तथा चूरू व श्रीगंगानगर में 39.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि भीलवाड़ा का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र ने 17 और 18 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई की संभावना जताई गई है। विदाई से ठीक पहले मौसम विभाग का अलर्ट भीलवाड़ा के लिए आखिरी उम्मीद बनकर आया है। अब देखना यह होगा कि जाते-जाते बादल भीलवाड़ा पर मेहरबान होते हैं या फिर जिला सूखे की कसक के साथ मानसून को अलविदा कहेगा।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, बोले- देश विक . . .
2026-09-17 12:26:36
प्रधान, पंच-सरपंच के आरक्षण की लॉटरी 23-24 सितंबर को . . .
2026-09-17 12:19:45
अगस्त तक प्रदेश की राजस्व प्राप्तियां 57 हजार करोड़ रुपये के पार . . .
2026-09-16 18:07:47
त्रिपोलिया बाजार में मणिहारों का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुर . . .
2026-09-17 12:14:03
जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती . . .
2026-09-17 12:09:15
विश्व ओजोन दिवस पर मुख्य सचिव ने किया जन जागरूकता पोस्टर का विमोच . . .
2026-09-16 18:10:15