It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

गणपति के पांडालों में उत्सव की धूम: सांझ ढलते ही दूधिया रोशनी में खनक रहे डांडिया
By Lokjeewan Daily - 17-09-2026


- घरों व पांडालों में सुबह-शाम हो रही पूजा
- आरती में भाग लेने पहुंच रहे है श्रद्धालु  
 भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर में गणेश चतुर्थी पर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की घर-घर और पांडालों में विधि-विधान से स्थापना के बाद भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। प्रमुख चौराहों से लेकर कॉलोनियों तक सजे आकर्षक पांडालों में दर्शन के लिए सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। शाम ढलते ही पांडाल सतरंगी व दूधिया रोशनी से जगमगा रहे है। शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों और कॉलोनियों को विशेष रूप से रंग-बिरंगी झालरों और तोरण द्वारों से सजाया गया है। गजानन के जयकारों जय गणेश, जय गणेश देवा और एक दो तीन चार, गणपति जी की जय-जयकार से पूरा वातावरण धर्ममय हो रहा है। श्रद्धालु परिवार सहित विघ्नहर्ता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं के समक्ष शाम को महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। कई स्थानों पर 108 दीपकों की महाआरती में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु भाग ले रहे है। ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि के बीच आरती के दौरान पूरा पांडाल भक्ति रस में सराबोर हो रहा है। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को गजानन का मोदक व चूरमे का महाप्रसाद वितरित किया जा रहा है। आरती संपन्न होने के बाद  पांडालों में भव्य डांडिया रास एवं सांस्कृतिक संध्याओं का दौर जारी है।  पारम्परिक परिधानों में सजे-धजे युवा, महिलाएं और बच्चें डांडिया की खनक पर देर रात तक ताल से ताल मिला रहे है। भक्ति गीतों और डांडिया बीट्स पर शहरवासी जमकर थिरक रहे है। उत्सव को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस-प्रशासन द्वारा प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले पांडालों के बाहर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बॉक्स..
माणिक्यनगर गणपति राजा के दरबार में गरबा की धूम
शहर के माणिक्य नगर में इस बार भी भगवान गणेश का दरबार सजाया गया है।  प्रतिदिन शाम 8 बजे से रात 11 बजे तक गरबा- डांडिया के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे है। इनमें एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, डांडिया रास सहित विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का बनी हुई है।
आयोजन समिति अध्यक्ष रोहित सेन ने बताया कि  माणिक्य नगर के राजा  के नाम से यह गणेश महोत्सव पिछले 18 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।  आयोजन में लखन सोनी, मनोज सोनी, सूरज प्रजापत, अखिलेश व्यास, लादू प्रजापत, सौम्य मेहता सहित बजरंग दल माणिक्य नगर के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे