
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। प्राय: यह देखा गया है कि हम घरों के बाहर गौमाता को देने के लिए रोटी एवं अन्य खाद्य पदार्थ सडक़ पर डाल देते हैं, जिससे सडक़ की मिट्टी और धूल उसमें मिलकर गौमाता के पेट में चली जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन, भीलवाड़ा शाखा ने नेहरू उद्यान के बाहर आमजन के लिए गोपात्र (गाय को रोटी देने वाले बर्तन) वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया। शाखा महासचिव कैलाश चंद्र सोमानी ने बताया कि उद्यान भ्रमण के लिए आने वाले लोगों एवं राहगीरों को नि:शुल्क 50 गोपात्र वितरित किए गए। शाखा अध्यक्ष उमेश शर्मा ने सभी का स्वागत किया एवं कार्यक्रम प्रभारी बालमुकुंद मोदी ने उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सुमंतु त्रिपाठी, रमेश चौहान, दिलीप अग्रवाल, राधेश्याम चंदेल, नवीन गुप्ता, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, रमाकांत शर्मा, रामचंद्र स्वर्णकार, केशवानंद त्रिपाठी, चंद मल लोढ़ा सहित एसोसिएशन के कई सदस्य उपस्थित रहे।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने युवाओं से की नशामुक्त समाज बनाने की अपी . . .
2026-09-18 12:51:23
राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले झमाझम : उदयपुर में पुल पर बह . . .
2026-09-18 12:47:47
पीएम मोदी के जन्मदिन पर CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, बोले- देश विक . . .
2026-09-17 12:26:36
जयपुर से किडनैप कर एक कोचिंग स्टूडेंट के हाथ-पैर तोड़ने का मामला स . . .
2026-09-18 12:41:59
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट आमेर महल से शुरू . . .
2026-09-18 12:33:57
त्रिपोलिया बाजार में मणिहारों का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुर . . .
2026-09-17 12:14:03