
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा। नौगांवा माधव गौशाला स्थित सांवरिया सेठ मंदिर प्रांगण में गुरुवार को परम पूज्य माधव गौ विज्ञान अनुसंधान संस्थान की ओर से गणपति यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश भाई के पावन सानिध्य और पंडित रमाकांत आचार्य के आचार्यत्व में सुबह 8 से दोपहर 1:15 बजे तक यह धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुआ। आचार्यश्री द्वारा कराए गए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 जोड़ों ने सुसज्जित वेदिकाओं पर बैठकर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को 1100 मोदक, लड्डू और पवित्र दूर्वांकुर की विशेष आहुतियां अर्पित कीं। श्रद्धालुओं ने ऋद्धि-सिद्धि, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना के साथ हवन में आहुतियां दीं। यज्ञ में बयाना विधायक डॉ. ऋ तु भानावत एवं डॉ. ऋ षि बंसल मुख्य यजमान रहे। वहीं उमाशंकर मुदडा (जयपुर), भगवान सहाय गुप्ता (कोटा) और अरविंद कुमार गर्ग (जयपुर) ने सह-यजमान के रूप में धर्म लाभ उठाया। संस्थान अध्यक्ष डीपी अग्रवाल ने यज्ञ के आध्यात्मिक व वैज्ञानिक महत्व को रेखांकित करते हुए इसे वातावरण शुद्धि और नकारात्मक ऊर्जा निवारण में सहायक बताया। मंदिर समिति अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि अनुष्ठान में परम पूज्य माधव जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सर्व समाज की कार्य-निर्विघ्नता की मंगलकामना की गई। पूर्णाहूति के बाद महाआरती हुई और श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में जलझूलनी वर महोत्सव को लेकर तैयारियां परवान पर हैं। 19 को राधा अष्टमी मनाएंगे। 22 सितंबर को ठाकुर जी नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने युवाओं से की नशामुक्त समाज बनाने की अपी . . .
2026-09-18 12:51:23
राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले झमाझम : उदयपुर में पुल पर बह . . .
2026-09-18 12:47:47
पीएम मोदी के जन्मदिन पर CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, बोले- देश विक . . .
2026-09-17 12:26:36
जयपुर से किडनैप कर एक कोचिंग स्टूडेंट के हाथ-पैर तोड़ने का मामला स . . .
2026-09-18 12:41:59
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट आमेर महल से शुरू . . .
2026-09-18 12:33:57
त्रिपोलिया बाजार में मणिहारों का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुर . . .
2026-09-17 12:14:03