It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पीथास से गढ़बोर चारभुजा के लिए पैदल यात्रियों का दल रवाना
By Lokjeewan Daily - 18-09-2026

भीलवाड़ा। मांडल तहसील के पीथास गांव से चारभुजा मित्र मंडल पीथास के नेतृत्व में भगवान श्री चारभुजा नाथ के पावन दर्शन के लिए करीबन 40 श्रद्धालुओं का पैदल यात्रा दल शुक्रवार को गढ़बोर चारभुजा धाम के लिए रवाना हुआ। पदयात्रा से पूर्व ग्रामीणों ने भगवान श्री चारभुजा नाथ के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान ग्रामीणों ने पदयात्रियों की सुखद, सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। पदयात्री गढ़बोर चारभुजा  पहुंचकर भगवान श्री चारभुजा नाथ के दर्शन करेंगे तथा क्षेत्र की खुशहाली और परिवारों में सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। चारभुजा मित्र मंडल पीथास की ओर से क्षेत्र की सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना को लेकर यह पैदल यात्रा प्रतिवर्ष श्रद्धा एवं आस्था के साथ आयोजित की जाती है। पदयात्रा में गोपाल तोलंबिया, चंद्र प्रकाश पारीक, विशाल सोनी, धीरज पारीक, राहुल पारीक, जगदीश सुथार, भारत पारीक, दिलीप सेन, मुकेश धोबी, शैतानसिंह, माणक सेन, चतुर्भुज पारीक, कुश तेली, मुकेश सोलंकी, अवधेश तोलंबिया, हेमा सुवालका, रत्ना सेन, चंदा कुम्हार, मंजू तेली, लीला कुम्हार सहित अन्य श्रद्धालु भगवान श्री चारभुजा नाथ के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ रवाना हुए। 

अन्य सम्बंधित खबरे